Coronavirus in Indore: इंदौर में 48 घंटे में तीन महिलाओं की कोरोना से मौत! इंदौर में फिर सतर्कता का अलार्म

Coronavirus in Indore: इंदौर जिले में एक बार फिर कोरोना वायरस का खतरा सतह पर आ गया है। बीते रविवार और सोमवार के बीच 48 घंटों में तीन महिलाओं की संक्रमण से मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ये सभी महिलाएं पहले से ही गंभीर बीमारियों से जूझ रही थीं। इसके बाद जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है और निगरानी तेज कर दी गई है।

 मृत महिलाओं की उम्र और स्थिति

स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ डॉ. माधव प्रसाद हसानी ने जानकारी दी कि तीनों मृत महिलाओं की उम्र क्रमशः 64 वर्ष, 55 वर्ष और 50 वर्ष थी। इनमें से दो की मौत रविवार को और एक की मौत सोमवार को हुई। सभी मरीजों को कोरोना संक्रमण के साथ-साथ अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं जिनकी वजह से उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता पहले से ही कमजोर हो चुकी थी।

Coronavirus in Indore: इंदौर में 48 घंटे में तीन महिलाओं की कोरोना से मौत! इंदौर में फिर सतर्कता का अलार्म

पहले से थीं गंभीर बीमारियां

डॉ. हसानी ने बताया कि इन महिलाओं को ब्लड कैंसर, टीबी, डायबिटीज और थायरॉइड जैसी बीमारियां पहले से थीं। इन स्थितियों ने उनके शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर दिया था और इसी कारण कोरोना संक्रमण ने उन्हें तेजी से जकड़ लिया। अस्पताल में इलाज के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की अपील- घबराएं नहीं

हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोरोना को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। फिलहाल इंदौर जिले में केवल सात एक्टिव केस हैं और मंगलवार को एक भी नया केस सामने नहीं आया। विभाग लगातार टेस्टिंग, ट्रैकिंग और इलाज की निगरानी कर रहा है। लोगों से सावधानी बरतने और सतर्क रहने की अपील की गई है।

 इस साल अब तक 187 केस और 4 मौतें

इंदौर में 1 जनवरी 2025 से अब तक कुल 187 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इनमें से चार मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है। पहली मौत 21 अप्रैल को दर्ज की गई थी जब 74 वर्षीय एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया था। वह महिला गंभीर किडनी रोग से पीड़ित थीं। स्वास्थ्य विभाग हालात पर पूरी नजर बनाए हुए है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!