MP News: गोपाल भार्गव से लेकर नरोत्तम मिश्रा तक, क्या खत्म हो रहा है पुराने नेताओं का युग?

MP News: मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। जिन नेताओं ने पार्टी को प्रदेश में ऊंचाइयों तक पहुंचाया और सत्ता दिलाई, अब वही नेता धीरे-धीरे संगठन से बाहर होते जा रहे हैं। यह बदलाव केवल सत्ता में नहीं बल्कि संगठन के भीतर भी गहराई से महसूस किया जा रहा है। पुराने दिग्गजों को किनारे कर नए नेताओं को आगे लाने की रणनीति पर काम शुरू हो चुका है।

पहली लिस्ट में ये दिग्गज हो रहे दरकिनार

सबसे पहले जिन नामों की चर्चा हो रही है, उनमें पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का नाम प्रमुख है। इसके बाद डॉ. नरोत्तम मिश्रा, नागेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह, ओम प्रकाश सकलेचा और विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम जैसे दर्जनों बड़े नाम हैं जिन्हें अब संगठन में ज्यादा महत्व नहीं मिल रहा। यह संकेत हैं कि पार्टी अब ‘परफॉर्मेंस’ आधारित नई टीम खड़ी करना चाहती है और जिनकी उपयोगिता कम हो चुकी है, उन्हें सम्मानजनक विदाई देने की तैयारी कर रही है।

MP News: गोपाल भार्गव से लेकर नरोत्तम मिश्रा तक, क्या खत्म हो रहा है पुराने नेताओं का युग?

नए अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की नई सोच

प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में पार्टी अब संगठन को नई दिशा देने की कोशिश कर रही है। हेमंत खंडेलवाल युवाओं और ग्राउंड लेवल कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। पार्टी अब उन नेताओं पर फोकस कर रही है जिन्होंने पहली बार चुनाव जीतकर दिखाया है कि वे जनता से सीधे जुड़े हैं। संगठन में भी अब ऐसे चेहरों को शामिल किया जा रहा है जिनकी जमीनी पकड़ और काम करने की शैली नई हो।

संगठन में हो रही है ‘सर्जरी’

यह साफ हो चुका है कि पार्टी संगठन के स्तर पर सर्जरी करने जा रही है। कमजोर प्रदर्शन करने वाले और पुराने हो चुके नेताओं को धीरे-धीरे बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। पार्टी अब ऐसे नेताओं की तलाश में है जो आने वाले चुनावों में जनता से संवाद बना सकें, नई ऊर्जा के साथ काम करें और डिजिटल युग की राजनीति को समझ सकें। यही वजह है कि परंपरागत नेताओं की जगह अब युवाओं और नवाचार लाने वाले कार्यकर्ताओं को मौका दिया जा रहा है।

भविष्य की राजनीति: नए चेहरों का युग शुरू

भाजपा का यह बदलाव संकेत देता है कि पार्टी अब भविष्य की राजनीति के लिए खुद को तैयार कर रही है। पुराने नेताओं को दरकिनार करना आसान नहीं होगा लेकिन पार्टी के लिए यह आवश्यक हो गया है ताकि वह अपनी पकड़ और जनसमर्थन को बनाए रख सके। आने वाले दिनों में भाजपा में और भी बड़े चेहरे ‘बैकबेंच’ पर जा सकते हैं और कुछ नए नेता प्रदेश की सियासत में उभरते हुए दिख सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!