Urvashi Rautela एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह है क्रिकेट नहीं बल्कि विंबलडन। बॉलीवुड की ग्लैमरस अदाकारा को हाल ही में विंबलडन मैच देखते हुए देखा गया जहां उन्होंने अपने लुक से सभी का ध्यान खींचा। अक्सर क्रिकेट स्टेडियम में नजर आने वाली उर्वशी ने इस बार टेनिस कोर्ट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है और सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गई हैं।
उर्वशी का स्टाइलिश बैग बना आकर्षण का केंद्र
उर्वशी की तस्वीरें तो हमेशा ही वायरल होती हैं लेकिन इस बार उनकी पहचान उनके बैग की वजह से भी बनी। दरअसल उर्वशी ने जो हैंडबैग कैरी किया था उस पर Laboobu डॉल्स लगी हुई थीं जो इन दिनों ट्रेंड में हैं। लोगों ने उनके इस यूनिक फैशन सेंस की काफी तारीफ की। अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए उर्वशी ने विंबलडन के अनुभव को खास बताया। उनके इस स्टाइलिश अंदाज ने एक बार फिर उन्हें ट्रेंडिंग बना दिया।
View this post on Instagram
बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला जादू
भले ही उर्वशी का स्टाइल और फैन फॉलोइंग कमाल की है लेकिन फिल्मों के मामले में उनकी किस्मत ज्यादा साथ नहीं दे पाई। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘सिंह साहब द ग्रेट’ जैसी फिल्म से की थी जिसमें उनके हीरो थे सनी देओल जो उम्र में उनसे लगभग दोगुने थे। फिल्म फ्लॉप रही और इसके बाद भी ज्यादातर फिल्मों में उर्वशी को बॉक्स ऑफिस सफलता नहीं मिल सकी। इसके बावजूद उर्वशी की स्टारडम में कोई कमी नहीं आई।
रिश्ता जुड़ा ऋषभ पंत से नाम का
एक समय पर उर्वशी का नाम भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत से भी जुड़ चुका है। वजह थी उनके कुछ सोशल मीडिया पोस्ट और मैचों के दौरान उनकी मौजूदगी। फैंस अक्सर उन्हें ऋषभ से जोड़कर देखते थे लेकिन उर्वशी ने बाद में सफाई देते हुए कहा था कि वो ‘RP’ कोई और है। हालांकि इन बातों ने उन्हें और ज्यादा लाइमलाइट दिलाई।
71 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स की रानी
उर्वशी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके इंस्टाग्राम पर 71.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। चाहे फिल्मों में काम हो या फिर फैशन शो, कान फिल्म फेस्टिवल हो या अब विंबलडन जैसा प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स इवेंट, उर्वशी का स्टाइल और अदा हर जगह उन्हें सबसे अलग बनाता है। उनका यह ग्लैमरस सफर हर जगह चर्चा का विषय बना रहता है।


