बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन की बेटी Nysa Devgan इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने दोस्त ओरी के साथ फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ के गाने ‘पहला तू दूजा तू’ पर एक मजेदार रील बनाई। इस वीडियो में दोनों हाथ पकड़कर डांस के हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं। रील जैसे ही इंस्टाग्राम पर आई वैसे ही इंटरनेट पर तहलका मच गया और वीडियो वायरल हो गई।
यूज़र्स के फनी कमेंट्स ने बना दी बात मजेदार
रील के वायरल होने के बाद लोगों के कमेंट्स ने इस वीडियो को और भी दिलचस्प बना दिया। किसी ने लिखा, “अजय का करियर अब खतरे में है…” तो किसी ने मजाक में कहा, “पापा की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं।” कुछ यूज़र्स ने इसे “अब तक का सबसे शानदार वीडियो” तक बता दिया। कई मीम्स और चुटकुले इस वीडियो पर बनने लगे हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे हैं।
View this post on Instagram
‘सन ऑफ सरदार 2’ में फिर दिखेगा कॉमेडी का तड़का
‘सन ऑफ सरदार 2’ फिल्म की बात करें तो यह 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म में अजय देवगन के साथ मृणाल ठाकुर, कूबरा सैत, रवि किशन, विंदू दारा सिंह और दिवंगत अभिनेता मुकुल देव भी नजर आएंगे। फिल्म में जबरदस्त एक्शन और ह्यूमर का तड़का देखने को मिलेगा। पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा भी एक स्पेशल गाने में दिखेंगी।
सोशल मीडिया पर न्यासा का जलवा
भले ही न्यासा देवगन ने अभी तक बॉलीवुड में एंट्री नहीं की है लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी लोकप्रियता किसी स्टार से कम नहीं है। उनका फैशन सेंस हो या पब्लिक अपीयरेंस, वह हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अब यह वायरल रील एक बार फिर यह साबित कर रही है कि न्यासा चाहें तो बिना फिल्मों में आए भी लाइमलाइट बटोर सकती हैं।
क्या न्यासा करेंगी बॉलीवुड में डेब्यू?
अब जब न्यासा की यह रील वायरल हो चुकी है और लोगों की नजरें उन पर टिक गई हैं तो यह सवाल उठना लाजमी है कि क्या वह जल्द ही फिल्मों में कदम रखेंगी? अजय देवगन ने कई बार कहा है कि वह अपनी बेटी के फैसले में दखल नहीं देते। ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि सोशल मीडिया स्टार न्यासा क्या आगे चलकर सिल्वर स्क्रीन पर भी चमकेंगी।


