Ahaan Panday: 45 हजार टिकट बुक, पहली फिल्म से बना सुपरस्टार! आहान की डेब्यू फिल्म से बड़ी उम्मीदें

Ahaan Panday: बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे नए चेहरे आहान पांडे की जिंदगी की शुरुआत ही किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही। उनकी बहन अलाना पांडे ने हाल ही में एक व्लॉग के जरिए आहान के जन्म की दर्दनाक कहानी शेयर की। आहान का जन्म तय समय से 42 दिन पहले हुआ था। मां डायन पांडे को मामूली पानी की शिकायत हुई थी लेकिन जब दोबारा हुआ तो डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की सलाह दी। सोनोग्राफी में पता चला कि मां के पेट में मौजूद अम्नियोटिक फ्लूइड पूरी तरह खत्म हो चुका है और आहान एक कोने में सिकुड़ गए हैं। डॉक्टरों ने बिना देर किए इमरजेंसी सी-सेक्शन का फैसला लिया।

जब बेटे को थर्माकोल के डिब्बे में भेजा गया NICU

डायन पांडे बताती हैं कि जब आहान को बाहर निकाला गया तो वह इतने छोटे थे कि चूहे जैसे लग रहे थे। उन्हें तुरंत नानावटी अस्पताल के NICU में शिफ्ट कर दिया गया। अलाना बताती हैं कि उस वक्त आहान को थर्माकोल के डिब्बे में डालकर ICU ले जाया गया। उस समय परिवार के लिए यह एक बेहद कठिन दौर था। यह घटना आज से 27 साल पहले की है लेकिन आज भी उन पलों को याद कर परिवार की आंखें नम हो जाती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

फ्रैक्चर के साथ जीवन की पहली जंग

जब डायन अपने बेटे को देखने पहुंचीं तो उन्होंने देखा कि आहान के पैर में एक छड़ी लगी हुई है। डॉक्टरों ने बताया कि उसे हेयरलाइन फ्रैक्चर है। डायन व्हीलचेयर पर थीं लेकिन अपने बच्चे को देखकर रुक नहीं पाईं। उन्होंने पूरे 10 दिन अस्पताल में रहकर आहान को स्तनपान कराया और हर पल उसके साथ रहीं। ये जज्बा ही था जिसने आहान को बचपन में ही लड़ना सिखा दिया और आज वही लड़का एक नए जीवन की शुरुआत करने जा रहा है।

अब बन चुके हैं बॉलीवुड के नए स्टार

आज आहान पांडे सिर्फ एक स्टारकिड नहीं हैं बल्कि एक स्ट्रॉन्ग फाइटर भी हैं। वह चंकी पांडे के छोटे भाई चिक्की पांडे के बेटे हैं और उनकी बहन अलाना पांडे हाल ही में मां बनी हैं। आहान की पहली फिल्म ‘सैयारा’ 18 जुलाई 2025 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं और फिल्म को यशराज फिल्म्स प्रोड्यूस कर रहा है। इसमें आहान के साथ नजर आएंगी वेब सीरीज ‘Big Girls Don’t Cry’ की अभिनेत्री अनिता पड्डा।

ट्रेलर से धमाका, टिकट बुकिंग में रिकॉर्ड

‘सैयारा’ का ट्रेलर आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया है और अब तक पहले दिन की एडवांस बुकिंग में 45 हजार से ज़्यादा टिकट बिक चुके हैं। किसी नए एक्टर की फिल्म को इतना प्यार मिलना अपने आप में एक बड़ी बात है। फैंस आहान की मासूमियत, एक्टिंग और स्क्रीन प्रेज़ेंस को लेकर काफी उत्साहित हैं। अब सभी की नजर 18 जुलाई पर टिकी है जब आहान पर्दे पर अपना जादू बिखेरेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!