Raja Raghuvanshi Murder Case: जेल से फोन करती थी सोनम? लीक कॉल ने हिला दी पुलिस की जांच

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने अब इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने दावा किया है कि लीक हुई कॉल रिकॉर्डिंग में यह बात सामने आई है कि सोनम अपने परिवार से जेल के अंदर से बात कर रही है। उन्होंने कहा कि सोनम का पूरा परिवार इस साजिश में शामिल है और अब मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस जांच पर उठाए सवाल

विपिन ने शिलॉन्ग पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस केस में कई आरोपियों को इतनी जल्दी जमानत मिलना इस बात का संकेत है कि जांच में कहीं न कहीं बड़ी चूक हुई है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यह काम केवल CBI ही निष्पक्षता से कर सकती है ताकि राजा को सही इंसाफ मिल सके।

MP news: राजा रघुवंशी हत्याकांड अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने अब इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने दावा किया है कि लीक हुई कॉल रिकॉर्डिंग में यह बात सामने आई है कि सोनम अपने परिवार से जेल के अंदर से बात कर रही है। उन्होंने कहा कि सोनम का पूरा परिवार इस साजिश में शामिल है और अब मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।

लीक रिकॉर्डिंग ने खोली परतें

मीडिया से बातचीत में विपिन रघुवंशी ने बताया कि एक कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है जिसमें दावा किया जा रहा है कि सोनम जेल में रहते हुए भी अपने परिवार से संपर्क में है। एक पत्रकार और पुलिस अधिकारी की बातचीत में यह खुलासा हुआ कि सोनम चार से पांच बार अपने घर वालों से बात कर चुकी है। जबकि पहले सोनम के परिवार का यह दावा था कि उनका कोई संपर्क नहीं है।

विपिन का सीधा आरोप: परिवार कर रहा है बचाव की कोशिश

विपिन का यह भी कहना है कि सोनम के भाई ने वकील नियुक्त कर लिया है और जमानत की पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले सोनम ने राजा के साथ विश्वासघात किया और अब उसका परिवार पूरे मामले को मोड़ देने में जुटा है। उन्होंने कहा कि सोनम और उसका कथित प्रेमी गोविंद चार हफ्ते से संपर्क में थे और पूरा परिवार इस साजिश का हिस्सा था।

हत्या की कहानी और आरोपी को जमानत

राजा रघुवंशी की शादी सोनम से 11 मई को हुई थी। दोनों 20 मई को गुवाहाटी और शिलॉन्ग हनीमून पर गए लेकिन 23 मई को अचानक दोनों लापता हो गए। 2 जून को राजा का शव एक खाई में मिला। बाद में सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में आत्मसमर्पण किया। आरोप है कि सोनम ने अपने प्रेमी राज और उसके तीन दोस्तों के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी।

इधर, इस मामले के एक आरोपी सिलॉम जेम्स को शिलॉन्ग कोर्ट से ज़मानत मिल चुकी है। उस पर आरोप है कि उसने सोनम को इंदौर लौटने पर छिपने के लिए फ्लैट उपलब्ध कराया और उससे सोने के गहने व पिस्टल भी बरामद की गई थी। अन्य दो आरोपी लोकेंद्र सिंह तोमर और सुरक्षा गार्ड बलबीर अहिरवार को भी न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने पर ज़मानत मिल चुकी है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!