Saiyra Day 2 Collection: 100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ती ‘सैयारा’, बॉलीवुड को मिला नया सुपरहिट कपल

Saiyra Day 2 Collection: मोहित सूरी की रोमांटिक म्यूजिकल ड्रामा फिल्म ‘सायरा’ इन दिनों खूब चर्चा में है। इस फिल्म से चंकी पांडे के बेटे अहान पांडे और अनित पड्डा ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा है। दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को इतनी पसंद आई कि उनकी जोड़ी को नया रोमांटिक कपल कहा जा रहा है। दर्शकों को अहान और अनित की मासूम लेकिन गहरी प्रेम कहानी खूब भावुक कर रही है।

बॉक्स ऑफिस पर दो दिनों में 45 करोड़ की कमाई

‘सायरा’ ने रिलीज़ के पहले ही दिन 21 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी और दूसरे दिन यानी शनिवार को 24 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह फिल्म ने महज दो दिन में 45 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। शनिवार को लगभग 44.74% दर्शकों की उपस्थिति ने फिल्म की लोकप्रियता को साबित कर दिया। इस कमाई से साफ है कि यह फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

कहानी ने जीता दिल

फिल्म की कहानी एक इमोशनल और सच्चे प्यार पर आधारित है जो मोहित सूरी की स्टाइल को दर्शाती है। फिल्म में अहान पांडे ‘कृष’ की भूमिका में हैं जबकि अनित पड्डा ‘वाणी’ का किरदार निभा रही हैं। दोनों किरदारों की प्रेम यात्रा को दर्शकों ने खूब सराहा है। यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म की लोकेशन, संगीत और संवाद ने दर्शकों को भावुक कर दिया।

कई हिट फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

‘सायरा’ ने अपने प्रदर्शन से ‘सितारे ज़मीन पर’ और ‘रेड 2’ जैसी फिल्मों के शुरुआती कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इस फिल्म को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। आलोचक भी इस फिल्म को मोहित सूरी के करियर की एक बेहतरीन रचना बता रहे हैं।

‘सोन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज डेट में बदलाव

‘सायरा’ की शानदार ओपनिंग को देखते हुए कई प्रोड्यूसर्स ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। इसमें अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सोन ऑफ सरदार 2’ भी शामिल है। ये बदलाव इस बात को साबित करता है कि ‘सायरा’ ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर राज किया है बल्कि इंडस्ट्री में हलचल भी मचा दी है।

 

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!