Instagram Game: इंस्टाग्राम आज केवल रील्स और फोटो शेयरिंग का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है। साल 2025 में इसके 2 बिलियन से भी ज्यादा एक्टिव यूज़र्स हैं। भारत में ही 414 मिलियन लोग इंस्टाग्राम से जुड़े हुए हैं। लोग इसे सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि आपसी कनेक्शन बनाए रखने और समय बिताने के लिए भी इस्तेमाल कर रहे हैं। अब इसमें एक नया फीचर और जुड़ गया है जिससे आप इंस्टाग्राम पर गेम भी खेल सकते हैं।
इंस्टाग्राम गेम खेलने के लिए नहीं चाहिए कोई ऐप
अगर आप सोच रहे हैं कि इंस्टाग्राम पर गेम खेलने के लिए आपको कोई अलग से ऐप डाउनलोड करना होगा या कोई चार्ज देना होगा तो ऐसा बिल्कुल नहीं है। इस गेम को खेलने के लिए आपको ना तो कोई ऐप चाहिए ना ही कोई खर्च करना होगा। आप घर बैठे या कहीं भी यात्रा करते समय इसे अपने मोबाइल में आराम से खेल सकते हैं।

इंस्टाग्राम गेम शुरू करने का आसान तरीका
गेम शुरू करने की प्रक्रिया बेहद आसान है। सबसे पहले आपको इंस्टाग्राम ऐप खोलना है। फिर किसी भी व्यक्ति की चैट को ओपन करना है। आप चाहें तो खुद की चैट यानी अपने पर्सनल सेव चैट में भी जा सकते हैं। इसके बाद आपको कोई भी एक इमोजी सिलेक्ट कर उसे भेजना है। जैसे ही आप इमोजी भेज देते हैं उसके बाद उस इमोजी को कुछ सेकेंड तक दबाकर रखें।
स्क्रीन पर शुरू होगा गेम और दिखेगा मजेदार ऐक्शन
कुछ सेकेंड बाद आपकी स्क्रीन पर वही इमोजी गेम के रूप में उछलता हुआ नजर आएगा। ये एक सिंपल लेकिन मजेदार गेम है जिसमें आपको उस इमोजी को ज़मीन पर गिरने से रोकना होता है। इसके लिए स्क्रीन के नीचे एक स्लाइडर दिया जाता है जिसकी मदद से आप इमोजी को राइट या लेफ्ट मूव कर सकते हैं। जितनी देर आप इसे हवा में बनाए रखेंगे उतना ही ज़्यादा स्कोर मिलेगा।
टाइमपास का बढ़िया तरीका बना इंस्टाग्राम गेम
अगर आप बोर हो रहे हैं और कोई हल्का फुल्का टाइमपास करना चाहते हैं तो इंस्टाग्राम का ये गेम एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है। ना कोई इंस्टॉलेशन झंझट और ना ही विज्ञापन की रुकावट। सीधे चैट से खेल शुरू करें और मस्ती लें। बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी के लिए ये गेम एक अच्छा टाइमपास बन रहा है।


