Grey Hair In Kids: क्या बालों की सफेदी छीन रही है आपके बच्चे की मासूमियत? एक छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी।

Grey Hair In Kids: अब ऐसा आम हो गया है कि छोटे बच्चों के सिर में भी सफेद बाल दिखने लगे हैं। 6 साल की उम्र में सफेद बाल देखकर माता-पिता चौंक जाते हैं। यह सिर्फ उम्र का संकेत नहीं बल्कि शरीर में पोषण और विटामिन की कमी का भी संकेत हो सकता है। अगर समय पर ध्यान न दिया जाए तो ये समस्या बढ़ सकती है।

विटामिन D और B12 की कमी है बड़ी वजह

अगर शरीर में विटामिन D और B12 की मात्रा कम हो जाए तो बाल सफेद होने लगते हैं। यह कमी न सिर्फ बालों की सेहत बल्कि पूरे शरीर को प्रभावित करती है। बच्चों को ऐसी डाइट दें जिसमें अंडा, दूध, पनीर, सूरज की रोशनी जैसे विटामिन D और B12 के स्त्रोत भरपूर हों।

Grey Hair In Kids: क्या बालों की सफेदी छीन रही है आपके बच्चे की मासूमियत? एक छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी।

मिनरल्स की कमी से भी जल्दी सफेद होते हैं बाल

शरीर में आयरन और कॉपर जैसे खनिज तत्वों की कमी से भी बालों का रंग उड़ने लगता है। इसके अलावा सोडियम और विटामिन-B की कमी भी बालों को जल्दी सफेद कर देती है। बच्चों को पालक, चुकंदर, सूखे मेवे, तिल और दालें देना फायदेमंद रहेगा।

 फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट की अहम भूमिका

फोलिक एसिड की कमी से भी बाल जल्दी सफेद होते हैं। फोलिक एसिड शरीर में नई कोशिकाओं को बनने में मदद करता है। हरे मटर, राजमा, मूंगफली और अंडा जैसी चीजें डाइट में शामिल करें। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें जैसे गाजर, टमाटर और हरी सब्जियां भी दें ताकि शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस न हो।

बालों की देखभाल और घरेलू उपाय भी हैं जरूरी

सिर्फ खाने से नहीं बल्कि सही देखभाल से भी सफेद बालों की समस्या को रोका जा सकता है। बच्चों के बालों में आंवला तेल या नारियल तेल से हल्की मालिश करें। केमिकल वाले शैंपू से बचाएं। बच्चों को आंवला, गाजर और केला नियमित रूप से खिलाएं। ये बालों में मेलानिन के निर्माण में मदद करते हैं और बालों को काला बनाए रखते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!