MP News: जब गणेश प्रतिमा बन गई विवाद की जड़! कलाकारों के चेहरों पर कालिख और थाने में हंगामा!

MP News: इंदौर के खजराना इलाके में रविवार शाम एक बड़ी सनसनी फैल गई जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भगवान गणेश की एक आधुनिक प्रतिमा को लेकर आपत्ति जताई। इस प्रतिमा में गणेश जी को एक मॉडलिंग कर रही महिला को गोद में लिए हुए दिखाया गया था। इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला बताया गया। जैसे ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिली वे तुरंत मौके पर पहुंचे और विरोध दर्ज कराया।

कलाकारों के चेहरे पर कालिख पोती, थाने ले जाया गया

प्रवीण डेरेकर और लकी रघुवंशी के नेतृत्व में पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मूर्तिकार चंद्रनाथ पाल, रतनलाल पाल और राजू पाल के चेहरों पर कालिख पोत दी। इसके बाद तीनों को पुलिस थाने ले जाकर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों मूर्तिकारों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

MP News: जब गणेश प्रतिमा बन गई विवाद की जड़! कलाकारों के चेहरों पर कालिख और थाने में हंगामा!

पिछले साल भी हुआ था ऐसा मामला

यह पहला मौका नहीं है जब इन कलाकारों पर विवादास्पद प्रतिमाएं बनाने का आरोप लगा हो। लकी रघुवंशी ने आरोप लगाया कि पिछले साल भी इन मूर्तिकारों ने नवरात्रि के समय एक देवी की प्रतिमा को बुर्का जैसी पोशाक में दिखाया था जिससे धार्मिक भावना भड़की थी। हालांकि उस समय पुलिस जांच में कोई ठोस सबूत नहीं मिले थे और मामला वहीं शांत हो गया था।

मजदूरों की जांच पर भी उठे सवाल

इस विवाद के साथ ही बजरंग दल ने यह भी आरोप लगाया कि इन मूर्तिकारों के साथ काम कर रहे करीब 50 मजदूरों का पुलिस सत्यापन नहीं हुआ है। इससे सुरक्षा और सामाजिक शांति पर खतरा पैदा हो सकता है। पुलिस ने अब सभी मजदूरों और कलाकारों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है और उनके पहचान पत्र व आधार कार्ड की जांच की जा रही है।

पुलिस की सख्त हिदायतें और शांति की अपील

खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधव ने बताया कि सभी मूर्तिकारों की बैठक बुलाकर सख्त निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में मूर्तियों की रचना करते समय पूरी धार्मिक संवेदनशीलता बरती जाए। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक डिजाइन न बनाई जाए। सभी कलाकारों का नाम, पता और पहचान दर्ज कर लिया गया है। साथ ही इलाके में एहतियातन पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है ताकि कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!