CMF Watch 3 Pro को हाल ही में कुछ वैश्विक बाजारों में लॉन्च किया गया है और यह पूरी तरह से नई तकनीक से लैस है। इस स्मार्टवॉच में 1.43 इंच का राउंड AMOLED डिस्प्ले है जो 466×466 पिक्सल के हाई रेजोल्यूशन और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। 670 निट्स की ब्राइटनेस के कारण स्क्रीन दिन के उजाले में भी आसानी से पढ़ी जा सकती है। इस वॉच की बॉडी मेटल की बनी हुई है और इसमें लिक्विड सिलिकॉन स्ट्रैप दिया गया है जो पहनने में आरामदायक है।
हेल्थ ट्रैकिंग में मिला AI का साथ
CMF Watch 3 Pro की सबसे बड़ी खासियत है इसका AI-सपोर्टेड हेल्थ ट्रैकिंग सिस्टम। इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग, एडवांस्ड स्लीप ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्ट्रेस लेवल और महिलाओं के लिए पीरियड ट्रैकिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इस वॉच में 3D एनिमेटेड वॉर्मअप गाइड्स और गाइडेड ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी मौजूद हैं जो फिटनेस में मदद करती हैं। हेल्थ से जुड़ा सारा डेटा थर्ड-पार्टी वेलनेस ऐप्स से सिंक किया जा सकता है।

ChatGPT तक सीधी पहुंच
इस वॉच में ChatGPT का एक्सेस भी दिया गया है जो इसे बाकी स्मार्टवॉच से अलग बनाता है। यूजर ChatGPT की मदद से सवाल पूछ सकते हैं और सलाह ले सकते हैं। इसके अलावा जेस्चर कंट्रोल का फीचर भी मौजूद है जिसमें हाथ के मूवमेंट से कुछ खास एक्शन ट्रिगर किए जा सकते हैं। म्यूजिक प्लेबैक कंट्रोल, कैमरा शटर कंट्रोल और फिटनेस अपडेट्स को कंट्रोल करने के लिए इसे ‘Nothing X’ ऐप से जोड़ा जा सकता है।
बैटरी और कनेक्टिविटी है जबरदस्त
CMF Watch 3 Pro में 350mAh की बैटरी दी गई है जो नॉर्मल इस्तेमाल में 13 दिन तक चल सकती है। अगर यूजर हैवी यूसेज करता है तो बैटरी 10 दिन तक साथ देती है और Always-On Display ऑन होने पर भी लगभग 4 दिन का बैकअप देती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.3 और ड्यूल-बैंड GPS की सुविधा भी दी गई है जिससे ट्रैकिंग ज्यादा सटीक हो जाती है।
कीमत और उपलब्धता पर एक नज़र
इस वॉच की कीमत इटली में EUR 99 यानी करीब 10,000 रुपये है जबकि जापान में इसकी कीमत JPY 13,800 यानी लगभग 8,100 रुपये है। यह डार्क ग्रे, लाइट ग्रे और ऑरेंज रंगों में उपलब्ध है। हालांकि कंपनी ने अभी भारत में इसके लॉन्च को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है लेकिन भारतीय ग्राहक इसके स्टाइलिश लुक और एडवांस फीचर्स को देखकर जरूर उत्साहित होंगे।


