Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस के फैंस के लिए खुशखबरी है। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला यह शो अब अपने 19वें सीजन के साथ लौट रहा है। इस बार शो को लेकर लोगों में पहले से ज्यादा उत्साह है क्योंकि इसका नया प्रोमो रिलीज हो चुका है और उसमें नया लोगो भी दिखाई दे रहा है।
प्रोमो में दिखा नया रंगीन लोगो
जियो सिनेमा और जियो हॉटस्टार रियलिटी के इंस्टाग्राम पेज पर बिग बॉस 19 का प्रोमो शेयर किया गया है। प्रोमो में जो नया लोगो दिखा है वो बहुत ही रंगीन है और उसमें एक आंख की झलक मिलती है। टीम बिग बॉस के प्रेस रिलीज के अनुसार इस आंख का मतलब है कि इस बार दर्शकों को ड्रामा संघर्ष और मनोरंजन के कई रंग देखने को मिलेंगे।
View this post on Instagram
शो का थीम और लॉन्च डेट का खुलासा
इस बार बिग बॉस 19 का थीम ‘रिवाइंड’ रखा गया है। इसका मतलब है कि इस सीजन में पुराने झगड़े पुराने मोड़ और कुछ थ्रोबैक मूमेंट्स को दोबारा देखने को मिल सकता है। शो का प्रीमियर वीकेंड 29 और 30 अगस्त को किया जाएगा। खास बात ये है कि हर एपिसोड पहले जियो हॉटस्टार पर दिखेगा फिर टीवी पर आएगा।
कंटेस्टेंट्स की एंट्री और वाइल्ड कार्ड का खेल
बिग बॉस 19 में इस बार 15 कंटेस्टेंट्स की एंट्री तय मानी जा रही है। इसके अलावा 3 से 5 वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हो सकती हैं। सोशल मीडिया पर कुछ नामों को लेकर चर्चा हो रही है लेकिन अभी तक मेकर्स ने किसी नाम की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में दर्शकों में काफ़ी उत्सुकता बनी हुई है कि इस बार कौन-कौन से सितारे घर में नजर आएंगे।
सेट डिज़ाइन की कमान फिर उसी जोड़ी के हाथ
इस सीजन में भी सेट डिजाइन का काम ओमंग कुमार और उनकी पत्नी वनिता गरुड़ा को सौंपा गया है। हर साल की तरह इस बार भी घर का इंटीरियर बेहद यूनिक और थीम के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ‘रिवाइंड’ थीम को ध्यान में रखते हुए पुराने सीजन के कुछ एलिमेंट्स को भी डिजाइन में शामिल किया जाएगा।


