MP News: तेहर गांव में रात को क्या हुआ? एक परिवार के चार सदस्यों की रहस्यमयी मौत ने मचाया हड़कंप

MP News: जिला के खुरई थाना क्षेत्र के तेहर गांव से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शुक्रवार देर रात एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मरने वालों में पिता, मां, बेटी और बेटा शामिल हैं। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। घटनास्थल से सल्फास की पुड़िया बरामद हुई है जिससे पुलिस को शक है कि यह मामला आत्महत्या का हो सकता है। हालांकि पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

खेत में बने मकान में हुआ हादसा

यह पूरा मामला गांव से थोड़ी दूरी पर बने खेत के मकान का है जहां मनोहर सिंह लोधी का परिवार रहता था। शुक्रवार रात को अचानक आवाजें आने पर आसपास के लोग जागे। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक दो लोग दम तोड़ चुके थे। मनोहर सिंह और उसकी बेटी शिवानी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। इस हादसे के वक्त मनोहर की पत्नी अपने मायके गई हुई थी।

MP News: तेहर गांव में रात को क्या हुआ? एक परिवार के चार सदस्यों की रहस्यमयी मौत ने मचाया हड़कंप

 कौन-कौन थे मृतकों में शामिल

घटना के वक्त घर में मनोहर सिंह लोधी उम्र 45 वर्ष, उनकी मां फूलरानी लोधी उम्र 70 वर्ष, बेटी शिवानी उम्र 18 वर्ष और बेटा अनीकेत उम्र 16 वर्ष मौजूद थे। सबसे पहले फूलरानी और अनीकेत की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद अस्पताल ले जाते समय शिवानी और मनोहर ने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में सन्नाटा छा गया है।

 बड़े भाई ने दी जानकारी

मनोहर सिंह के बड़े भाई नंदराम सिंह लोधी ने बताया कि वे चार भाई हैं जिनमें से दो गांव में रहते हैं और दो भाई खेत के पास बने मकान में रहते हैं। मनोहर का घर दो मंजिला है। ऊपर एक भाई रहता है और नीचे मनोहर का परिवार रहता था। रात को उल्टी की आवाज सुनकर नंदराम नीचे पहुंचे तो देखा कि हालत गंभीर है। उन्होंने तुरंत गांव के अन्य लोगों को बुलाया और मनोहर व शिवानी को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस कर रही जांच

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है क्योंकि सल्फास की गोलियां बरामद हुई हैं। लेकिन तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने नहीं आ जाती। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है और परिवार से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल गांव के लोग स्तब्ध हैं और हर कोई इस घटना के पीछे का सच जानना चाहता है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!