MP News: श्योपुर में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़! पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया

MP News: मामला मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र का है। यहां खनियाधाना गांव के संतोष शर्मा ने 25 जुलाई को एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि करैरा की रहने वाली ज्योति यादव ने उन्हें अपने घर बुलाकर एक अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। पीड़ित से अब तक दो सोने की अंगूठियां, एक चैन और 2 लाख 48 हजार रुपये नकद वसूले जा चुके थे।

महिला के साथ पति और साथी भी शामिल

पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की सूची में ज्योति यादव के अलावा उसके पति सुंदर यादव, उषा यादव, नरेश यादव और दो अन्य का नाम सामने आया। जब पुलिस ने ज्योति को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो उसने इस पूरे गिरोह में अपने दो और साथियों के नाम बताए। ये दोनों करैरा के झावरा वाली माता मंदिर के पास रहने वाले जितेंद्र यादव और उसकी पत्नी अंजलि यादव हैं। पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

MP News: श्योपुर में हनी ट्रैप गैंग का भंडाफोड़! पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया

काली कमाई से खरीदी गई कार और कैश बरामद

पूछताछ के दौरान अंजलि यादव ने बताया कि ब्लैकमेलिंग से जो सोने के गहने मिले थे वो विक्की नामदेव के पास रखे हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो लाख रुपये नकद और एक कार जब्त की है। यह कार ब्लैकमेलिंग से मिली रकम से खरीदी गई थी। गहनों की तलाश में पुलिस अब विक्की नामदेव की तलाश में जुटी है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश जारी है।

एसपी के आदेश पर बनी टीम ने पकड़ी साजिश की जड़

इस पूरे मामले की जांच करैरा थाने के प्रभारी विनोद छावई के नेतृत्व में की गई। एसपी अमन सिंह राठौर के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई थी। टीम की सक्रियता के चलते तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान कर जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!