Akshay Kumar की बेटी नितारा के नए लुक ने बटोरी सुर्खियाँ! पहली बार बिना डर के आई कैमरे के सामने

Akshay Kumar को बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार के नाम से जाना जाता है। एक्शन और डिसिप्लिन के लिए मशहूर अक्षय हर साल चार से पाँच फिल्में करते हैं लेकिन परिवार के लिए हमेशा समय निकालते हैं। चाहे फैमिली वेकेशन हो या कोई त्योहार अभिनेता अपनी फैमिली को प्राथमिकता देते हैं। हालांकि उनका परिवार सोशल मीडिया और फिल्मी चकाचौंध से दूर रहना पसंद करता है।

ट्विंकल और डिंपल का एयरपोर्ट अंदाज़

हाल ही में अक्षय कुमार की फैमिली को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वायरल भयानी की पापाराज़ी टीम ने इस वीडियो को शेयर किया जिसमें डिंपल कपाड़िया, ट्विंकल खन्ना, नाओमिका सरन और नितारा एक साथ दिखीं। डिंपल कपाड़िया ने जैसे ही कैमरे देखे वो साइड होकर कार में बैठ गईं। वहीं ट्विंकल खन्ना ने ब्लू ब्लेज़र और ट्राउज़र्स के साथ कैज़ुअल फॉर्मल लुक अपनाया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

पहली बार मीडिया के सामने नितारा

इस वीडियो में जो सबसे ज़्यादा ध्यान खींच रही हैं वो हैं नितारा। अक्षय और ट्विंकल की बेटी नितारा को पहली बार इतने कॉन्फिडेंस के साथ कैमरों के सामने देखा गया। बारह साल की नितारा ने स्नीकर्स और टी-शर्ट के साथ लोअर पहन रखा था और स्टाइलिश अंदाज़ में पॉकेट में हाथ डाले चलते हुए नजर आईं। उनकी क्यूटनेस ने सभी का दिल जीत लिया।

नाओमिका का सिम्पल अंदाज़

नितारा के साथ नज़र आईं रिंकी खन्ना की बेटी नाओमिका सरन। नाओमिका जल्दी ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। एयरपोर्ट पर उन्होंने सादगी भरा लुक अपनाया और बिना मेकअप के टी-शर्ट और लोअर में नज़र आईं। हालांकि सबकी नजरें नितारा पर ही टिकी रहीं लेकिन नाओमिका का सादगी भरा आत्मविश्वास भी तारीफ के काबिल रहा।

लोगों की प्रतिक्रिया और सोशल मीडिया की हलचल

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर नितारा छा गईं। लोग उनकी मासूमियत और स्टाइल की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने दिल वाले इमोजी शेयर किए और कुछ ने लिखा कि नितारा बिल्कुल अपनी मां ट्विंकल जैसी लग रही हैं। वहीं कुछ लोगों ने डिंपल कपाड़िया की कैमरा अवॉइडिंग स्टाइल को भी नोट किया। कुल मिलाकर इस फैमिली आउटिंग ने फैंस को एक प्यारा सरप्राइज दे दिया।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!