Windows 10 Security Support Stop Soon: माइक्रोसॉफ्ट ने साफ कर दिया है कि अक्टूबर 2025 के बाद विंडोज़ 10 को कोई भी सिक्योरिटी अपडेट या तकनीकी सहायता नहीं दी जाएगी। इसका मतलब यह नहीं कि कंप्यूटर बंद हो जाएगा लेकिन इसमें वायरस और साइबर अटैक का खतरा बढ़ जाएगा। ऐसे में यूज़र्स को सतर्क रहने की जरूरत है।
ESU के जरिए हर साल ₹2500 में मिलेगी सीमित सुरक्षा
अगर आप अभी विंडोज़ 11 पर स्विच नहीं करना चाहते या आपका सिस्टम अपग्रेड नहीं हो सकता तो घबराने की जरूरत नहीं है। माइक्रोसॉफ्ट ने ‘Extended Security Updates’ नाम से एक सेवा शुरू की है जिसके तहत ₹2500 सालाना देकर आप केवल जरूरी सुरक्षा अपडेट पा सकते हैं। हालांकि इसमें कोई नया फीचर या तकनीकी मदद नहीं मिलेगी।

माइक्रोसॉफ्ट रिवॉर्ड प्वाइंट से भी पाएं सुरक्षा सेवा
अगर आप माइक्रोसॉफ्ट रिवॉर्ड प्वाइंट्स जमा करते हैं तो यह और भी फायदेमंद हो सकता है। आप सिर्फ 1000 रिवॉर्ड प्वाइंट्स के जरिए इस ESU सर्विस को फ्री में ले सकते हैं। यह सुविधा खासतौर से उन यूज़र्स के लिए है जो नियमित रूप से माइक्रोसॉफ्ट की सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं।
वनड्राइव से डेटा रखें सुरक्षित: फ्री में 5GB क्लाउड स्टोरेज
आपका डेटा सबसे बड़ी संपत्ति है। इसलिए माइक्रोसॉफ्ट की OneDrive सेवा में आप 5GB तक फ्री में फाइलें सुरक्षित रख सकते हैं। अगर आपको ज़्यादा स्टोरेज चाहिए तो आप ₹1600 प्रति वर्ष देकर 100GB तक स्पेस खरीद सकते हैं। यह विकल्प यूज़र्स के डेटा को हार्डवेयर क्रैश से भी सुरक्षित रखता है।
खर्च किए बिना भी सिस्टम को रखें सुरक्षित: ये 5 आसान उपाय
अगर आप कोई पैसा खर्च नहीं करना चाहते तो कुछ आसान उपायों से भी आप अपने सिस्टम को सुरक्षित रख सकते हैं। एक अच्छा एंटीवायरस सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें और उसे अपडेट रखें। इंटरनेट से जुड़े सभी ऐप्स जैसे ब्राउज़र और ईमेल क्लाइंट्स को हमेशा अपडेट करें। अंजान वेबसाइट और संदिग्ध लिंक से दूर रहें। और सबसे ज़रूरी बात यह कि सभी जरूरी फाइलों का बैकअप क्लाउड या एक्सटर्नल ड्राइव में रखें।


