Raja Raghuvanshi murder case पर बन रही फिल्म Honeymoon in Shillong! एक खौफनाक हत्या को पर्दे पर उतारने की तैयारी

Raja Raghuvanshi murder case ने पूरे देश को चौंका दिया था। 23 मई को शिलॉन्ग में हुई इस हत्या की गूंज आज भी उनके परिवार के दिलों में धड़क रही है। अब राजा की हत्या पर एक फिल्म बनाई जा रही है जिसका नाम रखा गया है ‘हनीमून इन शिलॉन्ग’। इस फिल्म की पटकथा पूरी तरह से तैयार है और इसमें राजा की जिंदगी और मौत की कहानी दिखाई जाएगी।

भाई ने खुद किया फिल्म का ऐलान

राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस फिल्म का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि फिल्म का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं है बल्कि इसके जरिए समाज को एक बड़ा संदेश देना है। विपिन ने यह भी बताया कि फिल्म का निर्देशन एसपी निम्बावत करेंगे और स्क्रिप्ट का काम लगभग पूरा हो चुका है।

Raja Raghuvanshi murder case पर बन रही फिल्म Honeymoon in Shillong! एक खौफनाक हत्या को पर्दे पर उतारने की तैयारी

कोर्ट केस के बीच फिल्म का एलान बना चर्चा का विषय

जबकि राजा रघुवंशी हत्याकांड का केस अभी भी कोर्ट में लंबित है और कई पहलुओं की जांच चल रही है। ऐसे में इस फिल्म की घोषणा ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह फिल्म चल रही न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करेगी या समाज को एक आईना दिखाएगी। निर्देशक का कहना है कि वे फिल्म में न्याय और पुलिस की कार्यवाही को भी एक सच्ची झलक के रूप में दिखाएंगे।

क्लाइमेक्स में किया गया बदलाव

निर्देशक एसपी निम्बावत ने बताया कि फिल्म के क्लाइमेक्स में कुछ बदलाव किए गए हैं ताकि दर्शकों को पूरी कहानी की गंभीरता समझ में आ सके। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे आरोपी को पुलिस ने रिमांड में लेकर पूछताछ की और किन हालातों में हत्या को अंजाम दिया गया।

इंदौर में होगी शूटिंग और बॉलीवुड से होगा कास्टिंग

फिल्म की लगभग 80 प्रतिशत शूटिंग इंदौर में होगी और इसमें मुख्य कलाकार मुंबई यानी बॉलीवुड से लिए जाएंगे। डायरेक्टर का कहना है कि फिल्म के एक्शन सीन इस तरह बनाए जाएंगे जिससे पता चले कि राजा ने मरने से पहले कैसी यातनाएं झेली होंगी। यह फिल्म केवल एक मर्डर मिस्ट्री नहीं बल्कि एक सामाजिक संदेश देने वाली प्रस्तुति होगी।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!