स्मार्टफोन में एक खास फीचर होता है जिसे Flight Mode या एयरप्लेन मोड कहते हैं। यह फीचर आपको फोन की नोटिफिकेशन पैनल में मिल सकता है या फिर सेटिंग्स में जाकर इसे एक्टिवेट किया जा सकता है। जब आप इसे ऑन करते हैं तो आपका फोन मोबाइल नेटवर्क, वाई-फाई, ब्लूटूथ जैसी सभी वायरलेस कनेक्टिविटी को बंद कर देता है।
बैटरी बचाने का आसान उपाय
अगर आपके फोन की बैटरी तेजी से खत्म होती है तो फ्लाइट मोड इसे रोकने में मदद करता है। जब आप इसे ऑन करते हैं तो बैकग्राउंड में चलने वाले बहुत से ऐप्स और नेटवर्क गतिविधियां रुक जाती हैं जिससे बैटरी की खपत कम होती है। इससे आपके फोन की बैटरी देर तक टिकती है और आपको बार-बार चार्जिंग की जरूरत नहीं पड़ती।

फोन को फटाफट चार्ज करें
जब भी आप चाहते हैं कि आपका फोन जल्दी चार्ज हो जाए तो बस फ्लाइट मोड ऑन कर दीजिए। ऐसा करने से आपके फोन पर इनकमिंग कॉल, मैसेज और इंटरनेट का लोड नहीं होता जिससे बैटरी तेजी से चार्ज होती है। ये ट्रिक खासकर तब काम आती है जब आप जल्दी में हों और आपके पास कम समय हो।
बच्चों के लिए एक सेफ मोड
अगर आपका बच्चा गेम खेलने के लिए आपका स्मार्टफोन मांगता है तो फ्लाइट मोड को ऑन करना एक समझदारी भरा कदम हो सकता है। इससे इंटरनेट पूरी तरह बंद हो जाता है और बच्चा सिर्फ ऑफलाइन गेम्स ही खेल सकता है। इससे वह न तो किसी गलत साइट पर जा पाएगा और न ही अनजाने में कोई एप्लिकेशन ओपन करेगा।
नेटवर्क रीफ्रेश करने का तरीका
कभी-कभी फोन में नेटवर्क नहीं आता या इंटरनेट बहुत स्लो चलने लगता है। ऐसे में फ्लाइट मोड को कुछ सेकंड्स के लिए ऑन कर दीजिए और फिर बंद कर दीजिए। ऐसा करने से नेटवर्क एक तरह से ‘रीफ्रेश’ हो जाता है और सिग्नल दोबारा बेहतर तरीके से आने लगते हैं। यह एक सिंपल लेकिन असरदार तरीका है जो कई बार काम करता है।


