OpenAI ने एक बार फिर से ओपन-वेट मॉडल की दुनिया में वापसी की है। कंपनी ने GPT OSS-120b और GPT OSS-20b नाम से दो नए ओपन मॉडल लॉन्च किए हैं जो Apache 2.0 लाइसेंस के तहत Hugging Face पर मुफ्त में उपलब्ध हैं। ये मॉडल डेवलपर्स और एंटरप्राइजेज के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराए गए हैं। इससे पहले कंपनी ने GPT-2 के बाद कोई ओपन मॉडल सार्वजनिक नहीं किया था।
GPT OSS-120b और 20b की खासियत
GPT OSS-120b को हाई-एंड Nvidia GPU के लिए डिज़ाइन किया गया है जबकि GPT OSS-20b को साधारण कंज़्यूमर लैपटॉप के लिए बनाया गया है जिसमें केवल 16GB RAM की जरूरत होती है। ये दोनों मॉडल एजेंट-स्टाइल टास्क और reasoning workflows के लिए डिजाइन किए गए हैं। हालांकि ये मॉडल जटिल डेटा या इमेज प्रोसेस नहीं कर सकते लेकिन क्लाउड API के जरिए ये OpenAI के पावरफुल मॉडल से जवाब भेजकर ले सकते हैं।

परफॉर्मेंस में मिला मिला-जुला रिजल्ट
ओपनएआई का दावा है कि इन दोनों मॉडलों ने ओपन-वेट सीरीज में नया बेंचमार्क सेट किया है। कोडफोर्सेस पर GPT OSS-120b ने 2622 स्कोर किया जबकि GPT OSS-20b ने 2516 अंक प्राप्त किए। ये स्कोर DeepSeek के R1 मॉडल से बेहतर थे लेकिन अभी भी OpenAI के खुद के o3 और o4-mini मॉडल से पीछे हैं। यानी कि ये मॉडल काफी सक्षम हैं लेकिन अभी सुधार की गुंजाइश बाकी है।
फैक्टुअल एरर बना बड़ी चिंता
हालांकि परफॉर्मेंस में सुधार हुआ है लेकिन तथ्यों में गलतियां अभी भी इन मॉडलों की बड़ी कमजोरी हैं। OpenAI के PersonQA बेंचमार्क पर GPT OSS-120b ने 49 प्रतिशत बार गलत जवाब दिए जबकि 20b वर्जन ने 53 प्रतिशत बार गलत उत्तर दिए। ये आंकड़े पुराने o1 मॉडल से कहीं ज्यादा खराब हैं जिसमें केवल 16 प्रतिशत ‘हैलुसिनेशन’ था। यहां तक कि o4-mini का रेट भी 36 प्रतिशत था जो इनसे बेहतर है।
GPT-5 के इंतजार के बीच बड़ा कदम
जब सबकी नजरें OpenAI के GPT-5 पर थीं तब कंपनी ने ये दो नए ओपन-वेट मॉडल पेश कर दिए। यह संकेत है कि OpenAI सिर्फ बंद सिस्टम नहीं बनाना चाहता बल्कि ओपन सोर्स कम्युनिटी को भी मजबूत करना चाहता है। इससे डेवलपर्स को एजेंट-बेस्ड टूल्स बनाने में नई आज़ादी मिलेगी और AI की दुनिया में पारदर्शिता बढ़ेगी।


