MP News: पिता ने उतारा बेटे को मौत के घाट! रतलाम के धरोला गांव में पारिवारिक विवाद बना खूनी हादसा

MP News: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के आलोट थाना क्षेत्र के धरोला गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार देर रात एक पारिवारिक विवाद के चलते पिता ने अपने ही बेटे की चाकू मारकर हत्या कर दी। यह विवाद महज पानी देने को लेकर शुरू हुआ था लेकिन बात इतनी बढ़ गई कि 24 वर्षीय बेटे समर्थ की जान चली गई।

समर्थ को बचाने के प्रयास में भी नाकाम रहा परिवार

जब घर के भीतर माता-पिता में बहस चल रही थी तभी बाहर खड़ा समर्थ बीच-बचाव के लिए अंदर आया। लेकिन पिता गोवर्धन ने गुस्से में आकर समर्थ की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। लहूलुहान समर्थ को परिजन तुरंत आलोट के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।

MP News: पिता ने उतारा बेटे को मौत के घाट! रतलाम के धरोला गांव में पारिवारिक विवाद बना खूनी हादसा

गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस थाने का किया घेराव

गुरुवार सुबह जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा गया वैसे ही बड़ी संख्या में गांव के लोग और रिश्तेदार आलोट पुलिस थाने पहुंच गए। उन्होंने आरोपी पिता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और शव यात्रा निकालने की अनुमति की मांग की। आक्रोशित भीड़ ने थाने के बाहर सड़क जाम कर दी जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार और दिया सख्ती का भरोसा

सूचना मिलते ही आलोट अनुभाग की एसडीओपी पल्लवी गोड मौके पर पहुंचीं। उन्होंने ग्रामीणों से बात की और बताया कि आरोपी गोवर्धन को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया और शव यात्रा निकाली गई।

गांव में मातम का माहौल, लोग कर रहे न्याय की मांग

पूरे गांव में मातम का माहौल है। लोगों को अभी भी यकीन नहीं हो रहा कि एक पिता ने अपने ही बेटे की जान ले ली। कई लोगों का कहना है कि गोवर्धन पहले भी गुस्सैल स्वभाव का था और परिवार में अक्सर विवाद होते रहते थे। अब गांववाले इस मामले में तेज कार्रवाई और आरोपी को कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!