Fungal infection: खुजली और पपड़ी बनना फंगल इन्फेक्शन का संकेत तो नहीं? जानिए सच

Fungal infection एक सामान्य लेकिन परेशान कर देने वाला स्किन संक्रमण है, जो त्वचा, नाखून, बाल, मुंह और जननांगों जैसे शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। खासतौर पर गर्म और आर्द्र मौसम, साफ-सफाई की कमी और कमजोर इम्यूनिटी इसकी प्रमुख वजहें मानी जाती हैं। यह संक्रमण न केवल शरीर को असहज करता है, बल्कि लापरवाही बरतने पर गंभीर रूप ले सकता है। इसलिए इसका समय पर पहचानना और इलाज जरूरी है।

लक्षणों से करें पहचान: कब समझें खतरे की घंटी बज चुकी है

डॉ. सौम्या सचदेवा के अनुसार, फंगल इंफेक्शन के कई प्रकार होते हैं, लेकिन कुछ लक्षण लगभग सभी में एक जैसे होते हैं। लगातार या अत्यधिक खुजली इस संक्रमण का सबसे आम संकेत है। साथ ही त्वचा पर लाल, उभरे हुए या गोलाकार चकत्ते, सूजन, जलन, या सफेद-ब्राउन धब्बे दिखाई देना भी इसके लक्षण हो सकते हैं। नाखूनों में रंग बदलना, कमजोर होना या टूटना, और जननांगों में खुजली या जलन भी संकेत हो सकते हैं।

Fungal infection: खुजली और पपड़ी बनना फंगल इन्फेक्शन का संकेत तो नहीं? जानिए सच

संक्रमण के प्रमुख प्रकार: कौन सा लक्षण किसका संकेत है?

  • दाद (Ringworm): त्वचा पर गोल, खुजली वाले चकत्ते

  • एथलीट्स फुट (Athlete’s Foot): पैरों की त्वचा में दरार, खुजली, छालरियां

  • कैंडिडायसिस (Candidiasis): मुंह, त्वचा या जननांगों पर सफेद परत
    इनमें से कोई भी लक्षण दिखे तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि समय रहते इलाज न होने पर यह संक्रमण गंभीर रूप ले सकता है।

कब जाएं डॉक्टर के पास? देरी ना करें

अगर फंगल इंफेक्शन के लक्षण 1-2 हफ्ते से ज्यादा बने रहें या बढ़ते जाएं तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। खासकर जब संक्रमित स्थान पर मवाद, खून, छाले बनें या दर्द बहुत अधिक हो जाए। यदि बार-बार संक्रमण हो रहा है या घरेलू इलाज काम नहीं कर रहा, तो विशेषज्ञ सलाह आवश्यक है।

कैसे करें बचाव: कुछ आसान लेकिन असरदार उपाय

  • त्वचा को साफ और सूखा रखें

  • पसीने से भीगे कपड़ों को तुरंत बदलें

  • सार्वजनिक स्थानों पर चप्पल पहनें

  • संक्रमित व्यक्ति के तौलिये, कपड़े या सामान साझा न करें

  • इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाए रखें और संतुलित आहार लें
    इन सावधानियों से फंगल इंफेक्शन से बचाव संभव है। याद रखें, सतर्कता और स्वच्छता ही सबसे अच्छा बचाव है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!