MP News: धार्मिक पहचान छिपाकर राखी बेचने के बहाने रील बनाने वालों पर बवाल! छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

MP News: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के धामनोद कस्बे में गुरुवार को एक गंभीर मामला सामने आया जब दो मुस्लिम युवक राखी बेचने के बहाने धार्मिक पहचान छिपाकर शहर में घुस आए। दोनों युवक खुद को ‘राजू’ और ‘कल्लू’ बताकर दुकानों पर घूम रहे थे। लेकिन असली मामला तब उजागर हुआ जब उन्होंने एक महिला की चुपके से वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक गानों के साथ साझा कर दी।

सेल्फी मोड में महिला की वीडियो बनाई, इंस्टाग्राम पर डाली अश्लील रील

सूत्रों के अनुसार, दोनों युवक एक दुकान पर बैठे और वहीं सिगरेट पीते हुए सेल्फी मोड में महिला की वीडियो बनाई। महिला को इस बात की जानकारी तक नहीं थी। जब यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अश्लील गानों के साथ वायरल हुई, तो हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने दोनों युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

MP News: धार्मिक पहचान छिपाकर राखी बेचने के बहाने रील बनाने वालों पर बवाल! छेड़छाड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

हिंदू संगठनों की सतर्कता से सामने आया सच

हिंदू संगठनों को शक हुआ कि दोनों युवक कुछ छिपा रहे हैं। जब उनसे सख्ती से पूछताछ की गई, तो उन्होंने अपने असली नाम ‘फरमान मुस्लिम’ और ‘कल्लू मुस्लिम’ बताए। दोनों युवक उत्तर प्रदेश के रहने वाले निकले। इस घटनाक्रम के बाद धामनोद पुलिस चौकी को जानकारी दी गई और पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया।

आईटी एक्ट और महिला की गरिमा भंग करने का मामला दर्ज

प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वीडियो बनाने का मकसद महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना था। इस पर पुलिस ने आईटी एक्ट और महिला की गरिमा भंग करने के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों युवकों के मोबाइल जब्त कर लिए गए हैं और डिजिटल जांच शुरू कर दी गई है ताकि यह पता चल सके कि उन्होंने और किन-किन जगहों पर ऐसे वीडियो बनाए हैं।

शहरवासियों से सतर्क रहने की अपील, धार्मिक भावनाओं से न खेलें

इस पूरे घटनाक्रम से धामनोद कस्बे में रोष फैल गया है। हिंदू संगठनों ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि यदि कोई व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया जाए या नाम बदलकर धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करता हो, तो तुरंत पुलिस और सामाजिक संगठनों को सूचना दें। समाज की शांति और महिलाओं की सुरक्षा के लिए यह जरूरी कदम है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!