MP : BJP विधायक हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार, दो खातों में से गायब लाखों

Author Picture
By MPSAMACHAR Published On: June 23, 2020

जबलपुर :- सिवनी से भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन बैंक फ्रॉड का शिकार हो गए हैं, भाजपा विधायक दिनेश राय मुनमुन के दो खातों से ठगों ने 4.50 लाख रुपए गायब कर दिए हैं। यह ऑनलाइन ठगी असम के ठगों ने की है।

ठगों ने तकनीक का इस्तेमाल करके ऑनलाइन बैंकिंग को हेक कर ठगी को अंजाम दिया गया है। विधायक की शिकायत के बाद जबलपुर सायबर सेल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

MP समाचार की जानकारी के अनुसार आसाम में बैठे साइबर ठगों ने नेट बैंकिंग के जरिए सिवनी विधायक दिनेश राय (मुनमुन) के बैंक खातों से लाखों रुपये उड़ाए है। यह खुलासा राज्य साइबर सेल द्वारा सिवनी पुलिस को दी गई जांच रिपोर्ट से हुआ है।