G-LDSFEPM48Y

CM शिवराज सिंह चौहान के बाद अब पूर्व CM दिग्विजय सिंह चलाएंगे साइकिल, MP में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

भोपाल :- मध्यप्रदेश में उपचुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को बड़ा मुद्दा बनाने की तैयारी में है। प्रदेश में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के खिलाफ कांग्रेसी सड़क पर उतर आए हैं। मंगलवार को राजधानी भोपाल में विधायक आरिफ मसूद ने प्रदर्शन किया और बुधवार को पार्टी पूरे प्रदेश में इसके खिलाफ प्रदर्शन करेगी। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस दौरान साइकिल चलाकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर जाकर ज्ञापन सौंपेंगे।

वहीं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने कहा कि देश में सबसे महंगा पेट्रोल मध्यप्रदेश में बिक रहा है और पार्टी बुधवार को इसके खिलाफ पूरे प्रदेश में विरोध-प्रदर्शन आयोजित करेगी। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह साइकिल चलाते हुए मुख्यमंत्री आवास जाएंगे और ज्ञापन सौंपेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सुबह 11 बजे भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा पेट्रोल एवं डीज़ल के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे। वे साइकिल से रोशनपुरा चौराहे से 74 बंगले स्थित मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर ज्ञापन सौंपने जाएंगे।

मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि देश में सबसे महंगा पेट्रोल मध्य प्रदेश में है। मंगलवार को लगातार 17वें दिन भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है। प्रदेश में पेट्रोल 1 जून को 77.56 रुपए और डीजल 68.27 रुपए प्रति लीटर मिल रहा था। पिछले 17 दिनों में पेट्रोल 8.50 रुपए और डीजल 10 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 40 डालर प्रति बैरल के करीब है। इसके हिसाब से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आनी चाहिए, लेकिन प्रदेश सरकार इसमें लगातार इजाफा कर रही है।

मुख्यमंत्री रहते हुए शिवराज सिंह ने भी चलाई थी साइकिल

बतादें की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मनमोहन सिंह सरकार के समय पेट्रोल के दाम बढ़ने पर साइकिल चलाई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!