MP News: शराब की दुकान पर मामूली विवाद ने लिया खतरनाक रूप, सेल्समैन पर चलाई चार गोलियां

MP News: गोलका मंदिर चौराहा के पास स्थित एक कॉम्पोजिट शराब की दुकान पर गुरुवार रात एक मामूली विवाद ने सनसनीखेज घटना का रूप ले लिया। दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन ने चार युवकों को महज 100 रुपये की छूट देने से मना कर दिया। इस बात पर नाराज होकर चारों आरोपियों ने मोटरसाइकिल पर आकर सेल्समैन पर चार गोलियां बरसाईं, जिसमें से एक गोली सीधे उसकी कंधे में लगी। घायल सेल्समैन का नाम प्रशांत शिवहरे है, जो हजिरा इलाके के चार शहर का नाका का रहने वाला है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक फरार है।

दुकान बंद करते समय हुई फायरिंग, आरोपी दो घंटे बाद लौटे

मिली जानकारी के अनुसार चार युवक रात लगभग 9:30 बजे दुकान पर आए और 1200 रुपये की शराब की बोतल 1100 रुपये में देने की डिमांड की। सेल्समैन ने दुकान की पॉलिसी का हवाला देते हुए इस बात से इनकार कर दिया। नाराज होकर आरोपी वहां से चले गए। लेकिन करीब दो घंटे बाद, रात 11:30 बजे आरोपियों ने वापस आकर दुकान बंद कर रहे प्रशांत पर गोलियां चला दीं। गोली लगने के बाद प्रशांत जमीन पर गिर पड़ा, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। साथी कर्मचारियों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

MP News: शराब की दुकान पर मामूली विवाद ने लिया खतरनाक रूप, सेल्समैन पर चलाई चार गोलियां

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

एसएसपी धर्मवीर सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीआई गोलका मंदिर धर्मेंद्र यादव और उनकी टीम को जांच सौंपी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान की। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें लवकुश पाठक, राज कुशवाह और राकेश कुशवाह शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग इलाकों से संबंधित हैं। पुलिस अब चौथे फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

फोन पर छूट के लिए हुई थी बातचीत, फिर किया हमला

जांच के दौरान पता चला कि आरोपी शराब की दुकान के सेल्समैन को फोन पर एक दूसरे शराब ठेकेदार से बात कराने की भी कोशिश कर रहे थे, ताकि 100 रुपये की छूट मिल सके। सेल्समैन ने साफ मना कर दिया कि दुकान में किसी का फोन स्वीकार नहीं किया जाता। यह बात आरोपियों को काफी नागवार गुजरी। इसके बाद उन्होंने शराब पी और फिर दो घंटे बाद लौटकर इस खतरनाक हमला किया। पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई की है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!