MP News: दिव्यांग बेटियों की साहस और आत्मविश्वास ने क्रिकेट मैदान में सभी को किया प्रभावित

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज पुलिस लाइन स्टेडियम, भोपाल में राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट खेल महोत्सव-2026 “नॉट आउट @ 100” का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता लगातार 100 घंटे तक चलेगी और इसमें देश के 25 से अधिक राज्यों की टीमें भाग ले रही हैं। दिव्यांग खिलाड़ी अपनी अदम्य इच्छाशक्ति और आत्मविश्वास के साथ खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे हैं।

मध्य प्रदेश: दिव्यांग खेलों का नया केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश दिव्यांगजन के खेलों का महत्वपूर्ण केंद्र बनता जा रहा है। प्रदेश के कई खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जन्म शताब्दी वर्ष पर लगातार 100 घंटे क्रिकेट खेलने का यह प्रयास केवल रिकॉर्ड बनाने के लिए नहीं है। यह संदेश देता है कि जब संकल्प समाज के उत्थान के लिए होता है, तो कोई भी सीमा असंभव नहीं रहती।

MP News: दिव्यांग बेटियों की साहस और आत्मविश्वास ने क्रिकेट मैदान में सभी को किया प्रभावित

प्रधानमंत्री मोदी की पहल और महोत्सव का महत्व

सीएम मोहन यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने “विकलांग” शब्द के स्थान पर दिव्यांग शब्द को स्थापित कर सकारात्मक संदेश दिया है। यह पहल केवल शब्दों का परिवर्तन नहीं बल्कि समाज में आत्मविश्वास और संघर्ष की भावना को बढ़ावा देने वाला कदम है। इस पहल के अनुरूप ही राष्ट्रीय दिव्यांगजन क्रिकेट खेल महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन सभी क्षेत्रों में समान अवसर और सर्वागींण विकास की दिशा में प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

क्रिकेट मैदान पर अद्भुत उत्साह और प्रेरणा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने क्रिकेट पिच पर जाकर खिलाड़ियों से परिचय लिया और पहला मैच मध्यप्रदेश और राजस्थान की ऑर्थो केटेगरी टीम के बीच खेला गया। उन्होंने महोत्सव का बैच और टूर्नामेंट की कैप धारण की। सीएम ने कहा कि 100 घंटे क्रिकेट खेलना अद्भुत और गर्व का अवसर है। उन्होंने दिव्यांग बेटियों की इच्छाशक्ति की भी सराहना की और बताया कि वे केवल खिलाड़ी नहीं बल्कि आत्मविश्वास और साहस की जीवंत मिसाल हैं। आयोजकों कुशाभाऊ ठाकरे न्यास और इंटरनेशनल पब्लिक पॉलिसी रिसर्च सेंटर को भी बधाई दी।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!