MP News: महिला राइडर्स मध्य प्रदेश के सांस्कृतिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का करेंगे रोमांचक दौरा

MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने बताया कि देश सुरक्षित है और मध्य प्रदेश भी सुरक्षित है। महिलाओं के लिए आयोजित तीसरी ‘Queens on Wheels’ बाइक यात्रा का शुभारंभ महिला दिवस और रंगपंचमी से पहले किया गया। इस यात्रा में देशभर की बाइक राइडर्स भाग लेंगी और पर्यटन की सुंदरता को प्रदर्शित करेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा मध्य प्रदेश की बेटियों के लिए अद्वितीय, साहसिक और फलदायी साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने राइडर्स टीम के साथ की बातचीत

डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में तीसरी ‘Queens on Wheels’ बाइक यात्रा का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बाइक राइडर्स ने अपने अनुभव मुख्यमंत्री से साझा किए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर मध्य प्रदेश के पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले युवाओं के साथ बातचीत की। उन्होंने युवाओं के साथ समूह फोटो भी खिंचवाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह की पहलों से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यात्रियों को नए अनुभव प्राप्त होंगे।

MP News: महिला राइडर्स मध्य प्रदेश के सांस्कृतिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का करेंगे रोमांचक दौरा

बाइक यात्रा का मार्ग और पर्यटन स्थलों का भ्रमण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि यह राज्य सरकार की पहल मध्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इस यात्रा में भाग लेने वाली महिलाओं की टीम सांची, उदयगिरी, चंदेरी, खजुराहो, कुनो नेशनल पार्क, ग्वालियर, मितावली, ओरछा और खजुराहो जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों से गुजरेगी। उन्होंने कहा कि निमाड़ की सादगी, मालवा की रंगीनता, बुंदेलखंड की वीरता, बघेलखंड की लोक कलाएँ, चंबल का गौरवशाली इतिहास और महाकौशल की सुंदरता मध्य प्रदेश की पहचान हैं।

महिला राइडर्स विशेषज्ञ और सुरक्षा सुनिश्चित

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार स्वच्छ प्राकृतिक वातावरण, सुरक्षित और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों से आई महिलाओं को मध्य प्रदेश में आने पर अपनापन महसूस हो रहा है। इस टीम की महिलाएं बहुत अनुभवी राइडर्स हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा के दौरान उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। जिला प्रशासन सभी आवश्यक सुविधाएं, जैसे आवास, खाने-पीने और आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराएगा। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार भी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!