MP News: सीहोर के गिलावनी माता मंदिर में फिल्म टीम पर बजरंग दल ने किया जोरदार विरोध

MP News: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के इछावर नगर स्थित गिलावनी माता मंदिर परिसर में फिल्म मेकर टीम द्वारा अंडा और मांसाहारी भोजन बनाने की खबर ने सोमवार को विवाद खड़ा कर दिया। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताया और कहा कि मंदिर परिसर में मांसाहारी भोजन बनाना हिन्दू धर्म की आस्थाओं के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि टीम परिसर खाली नहीं करती, तो संगठन को उग्र आंदोलन करना पड़ेगा।

बजरंग दल का विरोध और चेतावनी

नगर में पिछले तीन दिनों से फौजी वेब सीरीज की शूटिंग चल रही है। फिल्म मेकर टीम मंदिर परिसर में ठहरी हुई थी और मंदिर के पास ही हनुमान मंदिर भी स्थित है। बजरंग दल को सूचना मिली कि टीम अंडा और चिकन जैसे मांसाहारी व्यंजन खा रही है। सौरभ मकरेया ने बताया कि मौके पर जाकर देखा गया तो अंडा और चिकन की सब्जी मिली। बजरंग दल ने टीम के सामने विरोध जताया और कहा कि कल तक परिसर खाली नहीं किया गया, तो आंदोलन किया जाएगा।

शूटिंग से व्यापार प्रभावित

फिल्म मेकर टीम द्वारा पूरे बस स्टैंड परिसर को बंद कर देने के कारण नागरिक और स्थानीय व्यापारी परेशान हैं। सब्जी, फल और अन्य दुकानों का व्यापार प्रभावित हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है क्योंकि शूटिंग के चलते परिसर में ग्राहकों का आना-जाना बंद हो गया है। इससे स्थानीय लोगों में असंतोष बढ़ा है और मामला अब प्रशासन तक पहुंच गया है।

मेकर्स ने नॉनवेज परोसने से किया इनकार

मेकर्स टीम ने अब कहा कि मंदिर परिसर में नॉनवेज परोसना बंद कर दिया जाएगा। मुंबई से आए एक सदस्य ने पहले नॉनवेज खाने की मांग की थी। अब टीम ने यह सुनिश्चित किया कि धार्मिक स्थल में ऐसा नहीं होगा और स्थानीय आस्थाओं का सम्मान किया जाएगा। इस कदम से विवाद पर कुछ हद तक काबू पाया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!