MP News: रीवा से रायपुर के लिए शुरू हुई नई फ्लाइट सेवा, यात्रियों को मिली नई सुविधा

MP News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के लोगों के लिए हवाई सफर अब और आसान हो गया है। मंगलवार से रीवा से रायपुर के बीच तीसरी विमान सेवा शुरू कर दी गई है। इस फ्लाइट का संचालन एयर एलायंस द्वारा किया जाएगा। इस विमान में एक साथ 72 यात्री सफर कर सकते हैं। इससे विंध्य क्षेत्र के लोगों का समय बचेगा और यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा मिलेगी।

रीवा एयरपोर्ट से पांच महीने में तीसरी फ्लाइट सेवा

जानकारी के अनुसार, रीवा एयरपोर्ट से पांच महीने में यह तीसरी हवाई सेवा है। इससे पहले दिल्ली और इंदौर के लिए फ्लाइट सेवा शुरू हो चुकी थी। रीवा-रायपुर रूट का किराया 3600 रुपए तय किया गया है। यह फ्लाइट सप्ताह में चार दिन मंगलवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को चलेगी। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को इस रूट पर उड़ान नहीं भरेगी।

रीवा-रायपुर रूट का संचालन और समय

रीवा से उड़ान दोपहर 3.15 बजे भरेगी और शाम 4.35 बजे रायपुर पहुंचेगी। वहीं, यह विमान शाम 5 बजे रायपुर से वापसी करेगा और करीब 6.15 बजे रीवा पहुंचेगा। दिल्ली रूट पर चल रही फ्लाइट का ही विमान इस रूट पर इस्तेमाल किया जाएगा। इस हवाई सेवा की शुरुआत उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल की मौजूदगी में हुई। भविष्य में रीवा से कोलकाता के लिए हवाई सेवा शुरू करने की भी योजना है।

बेहतर कनेक्टिविटी से जिले में बढ़ेगा विकास

बड़े शहरों के बीच हवाई सेवा शुरू होने से कनेक्टिविटी बेहतर होगी। अब घंटों का सफर मिनटों में पूरा हो जाएगा। रीवा के उद्योग और व्यापार में तेजी आने की संभावना है। हवाई सेवा से निवेश और व्यापार के अवसर बढ़ेंगे। अब रीवा पहुंचने के लिए ट्रेन या बस से लंबा सफर करने की जरूरत नहीं रहेगी। दिल्ली, इंदौर और रायपुर से सीधे फ्लाइट के जरिए रीवा पहुँचना संभव होगा।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!