MP News: RGPV कैंटीन में मृत छिपकली मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

MP News: राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV), भोपाल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि कैंटीन में परोसी गई सब्जी में मृत छिपकली मिली। छात्रों के अनुसार यह घटना होली के समय हुई थी, लेकिन वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। कैंटीन कर्मचारी इसे केवल शिमला मिर्च का टुकड़ा बता कर मामले को हल्का दिखाने की कोशिश कर रहे थे।

ABVP ने की कैंटीन प्रबंधन से भिड़ंत

घटना के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रबंधन का सामना किया और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि कैंटीन की स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता को लेकर पहले भी कई शिकायतें दर्ज की गई थीं, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुधार नहीं हुआ। सोमवार को छात्रों ने कुलपति कार्यालय जाकर आपत्ति दर्ज कराई और UIT निदेशक सुधीर सिंह भदोरिया को ज्ञापन सौंपा। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया।

रात के खाने में मिली छिपकली, छात्रों ने बनाई वीडियो

छात्रों के अनुसार वे रात 10 बजे कैंटीन में खाने पहुंचे थे। उन्हें दाल, शिमला मिर्च की सब्जी, रोटी और चावल परोसे गए। खाने के दौरान एक छात्र को सब्जी में अजीब स्वाद महसूस हुआ। उसने सावधानीपूर्वक जांच की तो मृत छिपकली दिखाई दी। छात्रों ने तुरंत कैंटीन कर्मचारियों को सूचित किया, लेकिन कर्मचारियों ने इसका खंडन किया और इसे केवल शिमला मिर्च का टुकड़ा बताया। छात्रों ने पूरे घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया, जो बाद में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

कैंटीन स्टाफ ने आरोपों से किया इनकार

कैंटीन संचालक ने घटना को झूठा बताते हुए कहा कि खाना में कोई छिपकली नहीं थी और वह स्वयं इसे खाकर दिखा चुके हैं। ABVP के शिवम जाट ने बताया कि यह परिसर की सबसे बड़ी कैंटीन है, जहां प्रतिदिन लगभग 500 छात्र भोजन करते हैं। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी छात्रों को आश्वासन दिया है कि जांच में सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा और परिणाम सार्वजनिक किए जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!