MP News: शिवपुरी में युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर लगाई फांसी. जांच में जुटी पुलिस

MP News: मध्य प्रदेश के Shivpuri जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 22 वर्षीय युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर आत्महत्या कर ली। यह घटना देहात थाना क्षेत्र के हवाई पट्टी जवाहर कॉलोनी इलाके की बताई जा रही है। युवक ने शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे अपने अकाउंट से लाइव स्ट्रीम के दौरान फांसी लगाई, जिससे उसकी मौत हो गई।

दोस्तों के सामने हुआ लाइव सुसाइड

युवक की पहचान मनोज पुत्र सिंधिया रजक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या से पहले अपने दोस्तों को ‘बाय’ कहा और फिर लाइव वीडियो शुरू किया। जब उसके दोस्तों ने यह वीडियो देखा तो वे तुरंत उसके घर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस को सूचना दी गई।

परिवारिक परिस्थितियों ने बढ़ाई अकेलापन

रिपोर्ट्स के अनुसार, मनोज अपने परिवार में काफी उतार-चढ़ाव से गुजर चुका था। कुछ साल पहले उसकी मां का निधन हो गया था, जिसके बाद परिवार में केवल पिता और बच्चे रह गए थे। बाद में उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली। समय के साथ उसकी बहन की शादी हो गई और कुछ समय पहले पिता का भी निधन हो गया। इसके बाद वह पूरी तरह अकेला रह गया और किराए के कमरे में रहने लगा।

काम और जीवन संघर्ष

मनोज अपना गुजर-बसर करने के लिए रेडीमेड कपड़ों का काम करता था और साथ ही एक मैकेनिक के यहां हेल्पर के रूप में भी काम करता था। अकेलेपन और जीवन की परिस्थितियों के कारण वह मानसिक तनाव में था, जिसकी ओर कई संकेत भी सामने आए हैं।

पुलिस जांच और मोबाइल जब्त

घटना की सूचना मिलने पर Shivpuri Police मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके। फिलहाल कमरे से कोई स्पष्ट सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मोबाइल डेटा की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी।

जांच में डिप्रेशन की आशंका

प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिल रहे हैं कि युवक मानसिक तनाव या डिप्रेशन में था। लाइव वीडियो के दौरान बैकग्राउंड में चल रहे सैड सॉन्ग और उसके व्यवहार से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वह काफी परेशान था। हालांकि, असली कारण का पता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!