इंदौर का सबसे बड़ा थ्री लेयर फ्लायओवर तैयार होने वाला है क्या बदल जाएगी शहर की ट्रैफिक तस्वीर.

यहां एमआर-10 जंक्शन पर तीन राष्ट्रीय राजमार्ग मिलते हैं, इसलिए ब्रिज बनाना आवश्यक था. यह जंक्शन एबी रोड और इंदौर-अहमदाबाद और इंदौर-नागपुर हाईवे से जुड़ा हुआ है. इंदौर-हरदा को जोड़ने के लिए 25 किलोमीटर लंबा बायपास बनाया गया है.

यह ब्रिज हर दिन 50 हजार से अधिक वाहन चालकों को मदद करेगा. साथ ही इंदौर जाने वाले वाहनों को आसानी होगी. वाहनों को अभी भी बोगदों के भीतर से गुजरना पड़ता है, जिससे कई बार ट्रैफिक जाम होते हैं, लेकिन अब इससे भी राहत मिलेगी.  बेस्ट प्राइस से इंदौर की ओर ब्रिज के नीचे से जा सकेंगे.

पुल का एक भाग जंक्शन पर बंगाली चौराहे की ओर बना है, जबकि दूसरा भाग बेस्ट प्राइस के पास बना है.  किलोमीटर लंबे इस ब्रिज के नीचे एक और ब्रिज बनाया गया है, जिस पर एबी रोड का वाहन चलता है. यह ब्रिज इंदौर-हरदा मार्ग से जुड़ा हुआ है, जिससे वाहन महाराष्ट्र की ओर जाते हैं.

अधिकारियों ने बताया कि मुंबई के सी लिंक की तर्ज पर ब्रिज को आकर्षक दिखने के लिए एस्थेटिक केबल लगाया जाएगा. यह भी फ्लायओवर इंदौर में प्रवेश का मुख्य मार्ग बनेगा. यह प्रदेश का पहला तीन-स्तरीय ब्रिज है, जिससे राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ-साथ इंदौर में भी प्रवेश आसान होगा, सांसद शंकर लालवानी ने कहा.

 

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!