मध्य प्रदेश के धार स्थित ऐतिहासिक भोजशाला और कमाल मौला मस्जिद विवाद को लेकर इंदौर हाईकोर्ट में गहमागहमी भरी सुनवाई हुई.
मुस्लिम पक्ष के वकील अशर वारसी ने सुनवाई के दौरान धार में चल रहे एक और सिविल सूट का उल्लेख किया और कहा कि उस मामले की सुनवाई पहले पूरी की जाए.
पक्ष ने हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में सर्वे की वीडियोग्राफी और तकनीकी आपत्तियों को लेकर याचिका दायर की.
हाईकोर्ट ने आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) को भोजशाला परिसर में 98 दिनों का वैज्ञानिक सर्वेक्षण करने का आदेश दिया था।


