भूत बंगला बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत अक्षय कुमार की चिंता बढ़ी

Bhoot Bangla Box Office Data 16 साल बाद अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी फिर से सिनेमाघरों में आई है ये हॉरर-कॉमेडी फिल्म 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और इसमें राजपाल यादव और परेश रावल जैसे स्टार्स भी दिखे हैं। लोग ट्रेलर सामने आने से ही इस फिल्म को देखने के लिए उत्साहित थे लेकिन फिल्म ने रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया

भूत बंगला की बॉक्स ऑफिस शुरुआत काफी धीमी रही है। सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ने 17 अप्रैल शाम 4 बजे तक सिर्फ 4.29 करोड़ रुपये कमाए हैं। यह फिल्म पहले दिन कम से कम 12 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती थी लेकिन फिल्म की शुरुआत ही खराब रही। जिस रफ्तार से ये फिल्म अभी चल रही है ऐसा लगता है कि रात के 12 बजे तक इसका एक दिन का कलेक्शन 9 से 10 करोड़ रुपये से कम नहीं होगा

OMG 2 (2023 में रिलीज़ हुई) के बाद से अक्षय कुमार की कोई भी फिल्म हिट नहीं हुई है। बाद में वह लगभग आठ फिल्में लेकर आए। 8 में से उनकी एक फिल्म सेमी हिट रही तीन सुपरहिट रही और चार फ्लॉप रही। यही कारण है कि अक्षय लंबे समय से एक हिट का इंतजार कर रहा है। हालाँकि अक्षय को बॉक्स ऑफिस में सफलता हासिल करना मुश्किल होगा अगर भूत बंगला स्लो ही चलता रहा। यह सिर्फ शुरुआत है। भविष्य में पता चलेगा कि ये फिल्म हिट होगी या नहीं। 18 अप्रैल सुबह पहले दिन की कमाई के फाइनल आंकड़े जारी किए जाएंगे

इस फिल्म में अक्षय कुमार परेश रावल और राजपाल यादव के अलावा वामिका गब्बी तब्बू और जीशू सेनगुप्ता भी हैं फिल्म में अक्षय ने मुख्य भूमिका निभाई है और उन्होंने एकता कपूर और शोभा कपूर के साथ मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!