MP News: दो मासूमों का अपहरण कर 15 लाख की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला

MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के पलासिया थाना क्षेत्र में दो मासूम बच्चों के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गार्डन में खेल रहे 10 वर्षीय नैतिक और 11 वर्षीय सम्राट को चार आरोपियों ने एक सुनियोजित साजिश के तहत अगवा कर लिया। घटना से इलाके में दहशत फैल गई, लेकिन पुलिस की तत्परता से दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

दो महिलाओं समेत चार आरोपी गिरफ्तार 

इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं और दो पुरुषों सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राधिका, विनोद, ललित और तनिष्का के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि राधिका ने पहले बच्चों से दोस्ती कर उनका भरोसा जीता और फिर मौके का फायदा उठाकर अपने साथियों के साथ मिलकर अपहरण की योजना को अंजाम दिया।

15 लाख की फिरौती मांगकर परिजनों को किया गया ब्लैकमेल

अपहरण के बाद आरोपियों ने बच्चों के परिजनों से व्हाट्सऐप कॉल के जरिए संपर्क किया और 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। आरोपियों ने बच्चों को लालच देकर जैसे बिल्ली और तोता दिलाने का झांसा दिया था। पुलिस के मुताबिक यह पूरी वारदात बेहद योजनाबद्ध तरीके से की गई थी और इसमें आधुनिक तकनीक का भी इस्तेमाल हुआ।

पुलिस की तेज कार्रवाई से साजिश नाकाम 

घटना की सूचना मिलते ही इंदौर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों व कॉल डिटेल्स के आधार पर आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस ने समय रहते दोनों बच्चों को सुरक्षित छुड़ा लिया। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस साजिश में कोई और लोग शामिल थे या आरोपियों का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!