केंद्रीय मंत्री के स्वागत में हंगामा, ग्वालियर स्टेशन पर मची अफरा-तफरी

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के चार दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार रात ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुंचे समर्थक एक बार फिर मर्यादा भूल गए।केंद्रीय मंत्री के स्वागत की होड़ में उन्होंने स्टेशन पर मौजूद अन्य यात्रियों से झगड़ा करना शुरू किया। एक छोटी बच्ची जिसे उसके पिता ने किसी तरह बचाया समर्थकों की भीड़ में दब गई। आरपीएफ और जीआरपी के जवान को भीड़ को नियंत्रित करने में पूरी तरह से असफल नजर आए

शुक्रवार शाम को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ट्रेन से ग्वालियर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत करने के लिए समर्थकों की बहुत बड़ी भीड़ आई। स्टेशन पर जगह जगह बेरीकेडिंग और टीनशेड लगे हैं क्योंकि वर्तमान में प्लेटफार्म पर पुनर्विकास कार्य चल रहा है।

इसलिए प्लेटफार्म पर यात्रियों के लिए भी कम जगह है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया का स्वागत करने के लिए समर्थक नारेबाजी कर रहे थे और उन्हें माला पहनाने की होड़ भी थी। स्टेशन पर हड़कंप मच गया जब समर्थकों ने प्लेटफार्म पर खड़े बाकी यात्रियों से धक्का मुक्की की

प्लेटफार्म पर एक छोटी बच्ची भी इस भीड़भाड़ में फंस गई। जब बच्ची अचानक भीड़ में फंस गई तो वह रोती चिल्लाती रही लेकिन सिंधिया समर्थक उसका स्वागत करने में व्यस्त रहे। बच्ची के पिता ने जैसे तैसे अपनी बेटी को बचाया। उस समय बच्ची को छोटी छोटी चोटें भी आई हैं। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान स्थानीय पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित नहीं किया

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!