रीवा के गोविंदगढ़ क्षेत्र में छुहिया घाटी और विंध्य पर्वत श्रृंखला में भयंकर आग लगी है पिछले एक सप्ताह से लगी आग अब जंगलों और पहाड़ों में तेजी से फैल गई है जो पर्यावरण और वन्यजीवों को गंभीर खतरा बना रहा है
नगर परिषद गोविंदगढ़ की फायर ब्रिगेड टीम स्थानीय समाजसेवी पीयूष त्रिपाठी और राहुल शर्मा के साथ लगातार आग बुझाने में जुटी हुई है। कड़ी मशक्कत के बाद शिकारघा की पहाड़ी के पास का सिर्फ एक छोटा हिस्सा ही सुरक्षित है जबकि आग अभी भी पूरे क्षेत्र में फैल रही है। स्थानीय लोग आग की भयावहता से भयभीत हैं। वनस्पति और वन संपदा तेजी से नष्ट हो रहे हैं धुएं के कारण आसपास की वायु भी खराब हो रही है
प्राप्त जानकारी के अनुसार छुहिया घाटी वाले मार्ग पर अधिक यातायात होता है। यहां हर समय वाहनों की आवाजाही होती रहती है। किसी अज्ञात व्यक्ति ने जंगल में सड़क किनारे एक बीड़ी सिगरेट पीकर फेंक दी जिससे आग धीरे-धीरे विकराल हो गई लोग इसे बता रहे हैं
स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए शासन-प्रशासन वन विभाग और दमकल विभाग को मिलकर युद्ध स्तर पर कार्रवाई करनी चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे खराब हालात में आग पर जल्द से जल्द काबू पाने के लिए ड्रोन हेलीकॉप्टर सहायता और आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाना चाहिए


