ओंकारेश्वर सिंहस्थ 2028 तैयारी तेज 6 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए मास्टर प्लान तैयार

सिंहस्थ 2028 के लिए ओंकारेश्वर में चल रहे सभी निर्माण कार्यों में भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता दी जाए जैसा कि अपर प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन एवं विकास संजय दुबे ने कहा है। उनका कहना था कि निर्माण कार्यों में सिंहस्थों के व्यस्ततम समय के दौरान अनुमानित दर्शन क्षमता के अनुसार होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे। साथ ही आम लोगों और विशिष्ट लोगों के लिए अलग-अलग कॉरिडोर और आपातकालीन चिकित्सा रूट की सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए पार्किंग क्षेत्रों में EV चार्जिंग पॉइंट ई कार्ट बैटरी संचालित साइकिल और व्हीलचेयर होने चाहिए।साथ ही पैदल यात्रियों के लिए उचित दूरी पर पेयजल की व्यवस्था और घाटों के निकट कुंडों की स्थापना के निर्देश भी दिए गए। दुबे ने टेंडर प्रक्रिया बजट बनाने की प्रक्रिया और अभी चल रहे कार्यों की व्यापक समीक्षा की

मुख्य सचिव दुबे ने कहा कि कुबेर भंडारी और ट्रेंचिंग ग्राउंड पर प्रस्तावित पार्किंग सुविधाओं के लिए वन विभाग से शीघ्र अनुमति मिलेगी। सुरक्षित व्यवस्था के बारे में उन्होंने कहा कि गृह विभाग के जवानों को मंदिर घाट और पार्किंग जैसे स्थानों पर स्पॉट ट्रेनिंग दी जाए और उन्हें केवल उनके प्रशिक्षण के लिए निर्धारित क्षेत्रों में ही तैनात किया जाए उन्होंने बैठक से पहले खुद निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

खण्डवा जिला कलेक्टर ऋषभ गुप्ता ने बैठक में बताया कि सिंहस्थ 2028 में लगभग 6 करोड़ लोगों के ओंकारेश्वर पहुंचने का अनुमान है। यह बड़ी संख्या देखते हुए उन्होंने मोरटक्का रेलवे स्टेशन कोठी से ओंकारेश्वर लेफ्ट बाईपास रोड और कोठी से ओंकारेश्वर राइट बाईपास रोड सहित अन्य अधोसंरचना विकास कार्यों की प्रगति से अवगत कराया गृह स्वास्थ्य वन लोक निर्माण सेतु और सड़क लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण और विद्युत वितरण कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे. मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक डॉ. इलैयाराजा टी भी उपस्थित रहे

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!