26.3 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

बारातियों से भरी बस बेकाबू होकर खेत में घुसी, 2 दर्जन से ज्यादा बराती घायल

Must read

रायसेन। रायसेन में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बारात लेकर लौट रही बस को ड्राइवर अंधी रफ्तार से दौड़ रहा था मोड़ पर कंटेनर सामने आते ही पहले बस कंटेनर से भिड़ी फिर बेकाबू होकर रोड से नीचे खेत में उतर गई। इस घटना में दुल्हा के भाई सहित दो दर्जन से ज्यादा बराती घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना के बाद ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए।

 

 

जानकारी के अनुसार बुधवार को बेगमगंज से भोपाल गई बारात गुरुवार को लौट रही थी। बस में लगभग 30 बराती सवार थे। बस का ड्राइवर अंधी रफ्तार से बस को दौड़ा रहा था। इसी दौरान रायसेन जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर ग्राम कुश्यारी के मोड़ पर सुबह 8 बजे सामने से कंटेनर आ गया और बस कंटेनर से भिड़ कर बेकाबू होकर पुलिया से लगभग 4 फिट आगे खेत में उतर गई। गनीमत रही कि बस पुलिया में नहीं गिरी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस के खेत में उतरते ही चीख-पुकार मच गई। आवाज सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बारातियों को बस से बाहर निकाला। इस घटना में दो दर्जन से ज्यादा बराती घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया है।

 

दुल्हा के भाई दीपक शाक्या ने बताया कि मेरे भाई यशवंत शाक्या की कल्पना बेगमगंज से भोपाल गई थी और गुरुवार को सुबह भोपाल से वापस बेगमगंज लौटते समय बस ड्राइवर बहुत तेज बस से चला रहा था। उसे कई बार रोक कर बस को धीमी गति से चलाने को कहा पर वह नहीं माना। हमने बस के मालिक से भी बात करवाई उसके बाद भी उसने किसी की नहीं सुनी। ग्राम कुश्यारी की पुलिया की मोड़ पर सामने से एक कंटेनर आ गया।

 

पहले बस कंटेनर में भिड़ी और उसके बाद रोड से नीचे उतर गई। बस में 30 बराती सवार थे, इनमें से 15 लोगों को चोट आई है। वहीं दहेज का सामान सोफा सेट, एलईडी, कूलर, गोदरेज की अलमारी टेबल कुर्सी और बर्तन बस से नीचे गिर कर चकनाचूर हो गए। घटना के दौरान रोशन शाक्या, प्रदीप बंसल, रूप किशोर शाक्या, दीपक शाक्या, बाल किशन शाक्या, पुष्पेंद्र शाक्या, दीवान शाक्या, रोहित शाक्या, ललित कमल रघुवीर, को हाथ पैर और मुंह में चोट आई है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!