बारातियों से भरी बस ने बाइक सवार दो लोगो को रौंदा, दो की मौत, दस घायल

विदिशा। राष्‍ट्रीय राजमार्ग 146 सागर-भोपाल मार्ग पर शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। बारात लेकर जा रही एक यात्री बस बेकाबू होकर एक बाइक को रौंदने के बाद सड़क किनारे स्‍थित मकानों में जा घुसी। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

वहीं बस में सवार दस लोगों के घायल होने की सूचना है। हादसा ग्‍यारसपुर थाना क्षेत्र में स्‍थित चकपाटनी के पास हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए जिला अस्‍पताल भिजवाया गया है, जहां चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि बस में लगभग 40 से 45 लोग सवार थे। बारात बीना से नर्मदापुरम वापस लौट रही थी।

 

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!