Saturday, April 19, 2025

MP के इस जिले में भीषण हादसा,एक साथ टकराए आठ वाहन,चार मौत

सेंधवा । बड़वानी जिले के सेंधवा के निकट बिजासन घाट में भीषण सड़क हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई। मृतकों की फिलहाल शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं हादसे के कारण करीब आठ भारी वाहन आपस में टकराने के कारण 10 लोगों को चोट आई है जिसमें से चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना मुंबई-आगरा राजमार्ग पर एमपी सीमा से दो किमी दूर महाराष्ट्र सीमा में बुधवार रात साढ़े सात बजे की है। घटना की सूचना मिलते ही महाराष्ट्र के सांगवी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार में से तीन युवकों के शव को कड़ी मशक्कत कर निकाला। वहीं एक घायल युवक को निकाल अस्पताल भेजा गया। उसकी भी रास्ते में मौत हो गई।

 

 

इसके बाद पीछे से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार पूरी तरह क्षतीग्रस्त हो गई। इसी दौरान पीछे चल रहे आठ से दस भारी वाहन एक दूसरे से टकरा गए। जिससे करीब दस लोगों को चोट आई है जिसमें से चार लोग गंभीर रूप से घायल है। कार को पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक स्टेरिंग में फंस गया। जिसे मशक्कत कर करीब 40 मिनट बाद निकाला गया।

 

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात आठ बजे के करीब बिजासन घाट उतरने के दौरान महाराष्ट्र सीमा में भीलट देव मंदिर के सामने सफेद रंग की कार ओवरटेक करने में आगे चल रहे ट्रक से टकरा कर असंतुलित होकर उसमें घुस गई।

 

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!