घर के बर्तनों में छिपकर बैठा था 50 दांत वाला सांप

जबलपुर। जबलपुर के नेपियर टाउन में रहने वाले नायक परिवार के यहां सब कुछ सामान्य चल रहा था। रोज की तरह संजना नायक अपने किचन में खाना बना रही थीं, तभी अचानक ही उन्हें कुछ आहट सुनाई दी। पलटकर देखा तो बर्तन स्टैंड में सांप बैठा दिखा। आनन-फानन में संजना ने पति कल्पक नायक को फोन लगाकर पूरी घटना की जानकारी दी। घर में सांप निकलने की बात सुनकर कुछ ही देर में कल्पक भी पहुंच जाते हैं। इसके बाद वह सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे को घर पर सांप होने की बात बताते हैं। सूचना पर गजेंद्र दुबे घर पहुंचते हैं। देखते हैं कि बर्तनों के स्टैंड के बीच एक सांप है। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गजेंद्र दुबे सांप को पकड़ने में कामयाब हो जाते हैं।

 

सर्प विशेषज्ञ ने जो बताया, जानकर सभी रह गए हैरान…

सर्प विशेषज्ञ ने बताया कि इस सांप को वुल्फ स्नेक के नाम से जाना जाता है। इसके 50 दांत होते हैं, जो की नुकीले आरी जैसे होते हैं। इसकी पकड़ इतनी मजबूत होती है कि जो भी शिकार इसकी पकड़ में आता है, वो दोबारा इसके मुंह से नहीं छूट पाता।

 

सर्प विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने बताया कि भले यह सांप जहरीला नहीं हो, पर अन्य सांपों की तरह यह डरता नहीं है, अगर इसके साथ छेड़खानी की जाए तो यह पीछे ना हटते हुए तुरंत ही हमला कर जवाब भी देता है। इस वुल्फ स्नेक का प्रिय भोजन छिपकली, मेंढक और चूहे हैं। यह घरों की दीवार पर भी आसानी से चढ़ जाता है। बारिश के समय इसका ठिकाना दीवारों य फिर बिल होते हैं, जहां इसे आसानी से भोजन मिल जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!