21.6 C
Bhopal
Wednesday, March 5, 2025

किराया न देने पर MP में आम आदमी पार्टी का ऑफिस बंद, मकान मालिक ने लगाया ताला

Must read

भोपाल। शुक्रवार सुबह आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश कार्यालय पर मकान मालिक ने ताला लगा दिया। कहा जा रहा है कि पार्टी ने दो महीने का किराया, जो 50 हजार रुपये था, नहीं चुकाया, जिसके चलते मकान मालिक ने कार्यालय को बंद कर दिया।

इस घटना को दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप की हार का असर माना जा रहा है। पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी असमंजस में दिखाई दे रहे हैं और अंदरूनी विरोध की आवाज़ें उठने लगी हैं। प्रदेश पदाधिकारियों के बीच आपसी विवाद भी देखने को मिल रहा है।

आप पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रीना अग्रवाल ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि भोपाल के सुभाष नगर में किराए से चल रहे प्रदेश कार्यालय पर मकान मालिक ने ताला लगा दिया है। वे भोपाल के पदाधिकारियों से इस बारे में जानकारी लेंगी।

वहीं, भोपाल जिला अध्यक्ष सीपी सिंह चौहान ने बताया कि हमारा जिला कार्यालय नरेला शंकरी जोड़ पर स्थित है। उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि प्रदेश कार्यालय पर ताला लगाया गया हो।

पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि पदाधिकारी नाम के नहीं, बल्कि काम के होने चाहिए। चुनाव में और सत्ता में आने के बाद जो लोग आगे नजर आते हैं, वे संघर्ष के समय गायब हो जाते हैं। ऐसे लोगों को पहचान कर, उन लोगों को आगे बढ़ाना चाहिए जो पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित हैं और संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करना चाहते हैं।

यह बात गुरुवार को भोपाल में आयोजित एक कार्यशाला में कही गई, जिसमें प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त ने जिलों के प्रभारी एवं अध्यक्षों के साथ बैठक की।

संगठन की गतिविधियों को लेकर फीडबैक लिया गया, और यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस कार्यकर्ता प्रत्येक जिले और विकासखंड स्तर पर जनता से संवाद करेंगे, सरकार की नीतियों के खिलाफ जनआंदोलन करेंगे और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करेंगे।

महंगाई, बेरोजगारी, किसानों और आदिवासियों के हित, महिला सुरक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों के मुद्दों पर आंदोलन किए जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज बनकर उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ेगी।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!