G-LDSFEPM48Y

आप पार्टी के विधायक लालपुरा ने MP में भी सरकार बनाने का कर डाला दावा

उज्जैन। दिल्ली और पंजाब के बाद आम आदमी पार्टी का लक्ष्य अब मध्यप्रदेश में सरकार बनाना है। आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश की 230 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी और पूरे जोर-शोर के साथ चुनाव लड़ेगी। यह बात पंजाब सरकार के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने अमर उजाला से विशेष चर्चा के दौरान कही।

 

बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद पंजाब सरकार में विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने मध्य प्रदेश में चुनावी शंखनाद किया। इस दौरान आपने बताया कि 25 जून 2023 को ग्वालियर में एक महारैली का आयोजन हो रहा है, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होंगे।

 

 

विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने बताया कि मध्य प्रदेश में इस बार आम आदमी पार्टी 230 विधानसभा सीटों से अपने उम्मीदवार उतारेगी। उनके मुद्दे वही होंगे जो आम आदमी के जीवन को सरल करें। आपने बताया कि जब हम दिल्ली में चुनाव लड़े थे उस समय यहां भी हमारा कोई वोट बैंक नहीं था, लेकिन धीरे-धीरे हमारी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी बन गई है। मध्य प्रदेश में भी हम शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर लड़ेंगे और जीतेंगे भी।

 

 

बताया जाता है कि आम आदमी पार्टी शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी तेजी से सदस्यता अभियान चला रही है। यही कारण है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस पार्टी से जुड़ते जा रहे हैं। बताया जाता है कि विधानसभा चुनाव में आप पार्टी द्वारा करवाया जाने वाला सर्वे और उम्मीदवार की ईमानदारी ही उसे आम आदमी पार्टी का टिकट दिलाएगी। यदि सर्वे में टिकट मांगने वाले व्यक्ति की कोई भी जानकारी गलत मिलती है तो उसे टिकट से वंचित रहना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!