इंदौर में राशन माफिया के दो ठिकानों पर कार्रवाई , नगर निगम ने ध्वस्त किया अवैध कब्जा

इंदौर | मध्यप्रदेश आर्थिक राजधानी इंदौर में माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी है। जिला और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने राशन माफिया के दो ठिकानों पर कार्रवाई की है राशन माफ़िया दवे बंधुओं के मोती तबेला स्थित मकान पर नगर निगम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया है। मूसाखेड़ी और मोती तबेला पर तड़के तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू हुई। मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।

बता दें कि मध्यप्रदेश में माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। नगर निगम, जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम माफियाओं की लंबी लिस्ट बनाई है। लिस्ट के आधार पर तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है।

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप  

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!