अभिनेत्री जया प्रदा महाकाल दर्शन करने पहुंची, दर्शन के बाद बोली- खुद को धन्‍य मानती हूं

उज्जैन। अभिनेत्री और राज्‍यसभा सदस्‍य जया प्रदा रविवार को उज्‍जैन पहुंची। उन्‍होंने भगवान महाकाल के दर्शन किए।जयाप्रदा ने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन कर रुद्राभिषेक भी किया। महाकाल मंदिर के गर्भगृह में पुजारियों ने पूजन और अभिषेक करवाया। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने उन्‍हें भगवान महाकाल की तस्‍वीर और प्रसाद भेंट किया।

इसके बाद वे हरसिद्धि मंदिर भी देवी दर्शन के लिए पहुंची। उन्‍होंने बाद में मीडियाकर्मियों से बातचीत भी की। जया प्रदा ने कहा कि भगवान महाकाल की नगरी उज्‍जैन आकर वे खुद को धन्‍य मानती हैं। उन्‍होंने परिसर में बने श्री महाकाल महालोक की तारीफ भी की। उन्‍होंने कहा कि इसके जरिए भावी पीढ़ी को यहां के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

उल्‍लेखनीय है इन दिनों देश के विभिन्‍न राज्‍यों से बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए उज्‍जैन पहुंच रहे हैं। श्रद्धालु श्री महाकाल महालोक का अवलोकन भी कर रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!