24.1 C
Bhopal
Thursday, September 19, 2024

जापान के शाही परिवार में 40 साल बाद पुरुष बालिग, प्रिंस हिसाहितो ने मनाया 18वां जन्मदिन

Must read

टोक्यो : जापान के शाही परिवार में चार दशकों के बाद एक लड़के ने 18 साल की उम्र पूरी की है। प्रिंस हिसाहितो अब 18 साल के हो गए हैं, जो शाही परिवार में 40 वर्षों के अंतराल के बाद बालिग होने वाले पहले पुरुष सदस्य हैं। जापान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, देश में बढ़ती उम्र और घटती आबादी की चुनौती का सामना कर रहे जापान में शाही परिवार भी इस संकट से अछूता नहीं रहा है। हालांकि, प्रिंस हिसाहितो के बालिग होने की खबर ने शाही परिवार को बड़ी राहत दी है।

शाही परिवार के वारिस: प्रिंस हिसाहितो
प्रिंस हिसाहितो, जापानी सम्राट नारुहितो के भतीजे हैं और क्राउन प्रिंस अकिशिनो के पुत्र हैं। जापान में राजा बनने की दौड़ में उनके पिता के बाद हिसाहितो का ही नाम आता है। उनके पिता, क्राउन प्रिंस अकिशिनो, 1985 में 18 साल के हुए थे, और अब प्रिंस हिसाहितो भी वयस्क हो गए हैं।

शाही परिवार के सबसे छोटे सदस्य
जापान के शाही परिवार में वर्तमान में 17 सदस्य हैं, जिनमें से सिर्फ चार पुरुष हैं। हिसाहितो परिवार के सबसे छोटे सदस्य हैं। जापान में 1947 के इंपीरियल हाउस कानून के अनुसार केवल पुरुष ही सिंहासन पर बैठ सकते हैं। वहीं, शाही परिवार की कोई महिला यदि आम आदमी से शादी करती है, तो उसे शाही पद छोड़ना पड़ता है। जनवरी 2022 में एक सरकारी पैनल ने शाही परिवार के दूर के रिश्तेदारों से पुरुष उत्तराधिकारियों को गोद लेने का प्रस्ताव रखा था, ताकि परिवार की उत्तराधिकार की परंपरा बरकरार रहे।

कमिंग-ऑफ-एज समारोह स्थगित
प्रिंस हिसाहितो टोक्यो के ओत्सुका में त्सुकुबा विश्वविद्यालय के सीनियर हाई स्कूल में तीसरे वर्ष के छात्र हैं। परंपरा के अनुसार, इस अवसर पर कमिंग-ऑफ-एज समारोह आयोजित किया जाता है, लेकिन उनकी पढ़ाई को प्राथमिकता देते हुए इस समारोह को 2025 तक स्थगित कर दिया गया है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!