कोरोना से ठीक होने के बाद इंदौर में अब तक 200 से अधिक को हुआ ब्लैक फंगस इंफेक्शन

इंदौर मध्यप्रदेश कोविड संक्रमण से निजात पाने के 10 से 25 दिन बाद भी लोगों में ब्लैक फंगस इंफेक्शन के मामले देखने को मिल रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक अभी तक यह माना जा रहा था कि जिन मरीजों को कोविड के इलाज के दौरान स्टेराइड्स या हायर एंटीबायोटिक इंजेक्शन ज्यादा दिए गए उन्हें ही यह संक्रमण हो रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक अभी तक इंदौर में 200 से अधिक लोगों को ब्लैक फंगस इंफेक्शन हो चुका होगा। हालांकि अभी इसका अधिकृत आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के पास नहीं है लेकिन प्रशासन चिकित्सकों के सहयोग से इसका सटीक डाटा जुटाने की कोशिश कर रहा है।

नेत्र रोग विशेषज्ञ डा.ओपी अग्रवाल के मुताबिक ऐसे मरीज जो अभी तक होम आइसोलेशन में थे, जिन्होंने स्टेराइड्स या अन्य इंजेक्शन नहीं लिए उनमें भी ब्लैक फंगस संक्रमण देखने को मिल रहा है। ऐसे में यह स्पष्ट हुआ है कि कोविड संक्रमित मरीजों को ही यह संक्रमण हो रहा है और जिन्हें मधुमेह है उन्हें संक्रमण ज्यादा हो रहा है।

एमवाय अस्पताल में 10 दिन में ब्लैक फंगस संक्रमण के 16 मरीज इलाज के लिए पहुंचे हैं, इनमें से तीन की आंखें सर्जरी कर निकालनी पड़ी। एमवायएच की पांचवी मंजिल पर बने वार्ड-28 में अभी 15 मरीजों को भर्ती करने की सुविधा है। इसे 21 तक किया जा सकेगा। मेडिसीन विभाग के एचओडी डा.वीपी पांडे के मुताबिक अभी इस वार्ड में मेडिसीन, नेत्र रोग, नाक-कान-गला रोग व न्यूरोलाजी विभाग की टीम मौजूद है, जो ब्लैक फंगस संक्रमण वाले मरीजों को संयुक्त रूप से इलाज कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!