Mission Impossible: टॉम क्रूज़ की एक्शन और रोमांच से भरपूर फिल्म मिशन इम्पॉसिबल: द फाइनल रेकनिंग अब ओटीटी पर धमाका करने के लिए तैयार है। दुनियाभर में जबरदस्त कमाई करने के बाद यह फिल्म अब उन दर्शकों के लिए उपलब्ध है जो इसे थिएटर में नहीं देख पाए थे। फिल्म ने मई 2025 में रिलीज़ होते ही भारत में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया था और दर्शकों को अपनी सीट से चिपके रहने पर मजबूर कर दिया था।
फिल्म की डिजिटल रिलीज़ डेट और प्लेटफॉर्म
फिल्म की ओटीटी रिलीज़ डेट की घोषणा हाल ही में Mission Impossible के आधिकारिक पेज से की गई है। यह फिल्म 19 अगस्त से ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी। हालांकि यह सब्सक्राइबर्स के लिए फ्री नहीं होगी। दर्शक इसे अमेजन प्राइम वीडियो, एप्पल टीवी और फैंडैंगो एट होम जैसे प्लेटफॉर्म्स पर खरीद या किराए पर देख सकते हैं। यह कदम उन लोगों के लिए खास मौका है जो सिनेमाघर में जाकर फिल्म देखने से चूक गए थे।
Around the world, you showed up. Now bring home #MissionImpossible – The Final Reckoning on Digital August 19 and see it in theatres today. pic.twitter.com/HfZhII1RHv
— Mission: Impossible (@MissionFilm) July 22, 2025
29 साल की कहानी में नया मोड़
Mission Impossible फ्रेंचाइज़ी की यह आठवीं फिल्म है और इसे भी क्रिस्टोफर मैक्वॉरी ने निर्देशित किया है। यह स्पाई-थ्रिलर फ्रेंचाइज़ी पिछले 29 वर्षों से दर्शकों का मनोरंजन करती आ रही है और हर फिल्म में टॉम क्रूज़ के स्टंट और कहानी का रोमांच एक नई ऊंचाई छूता है। फाइनल रेकनिंग में भी ऐसा ही देखने को मिला जहां कहानी तकनीक और मानवता के बीच संघर्ष पर आधारित है।
कहानी की असली जान – ‘द एंटिटी’
फिल्म की कहानी एक खतरनाक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ‘एंटिटी’ के इर्द-गिर्द घूमती है जो पूरी मानवता को तबाह कर सकती है। टॉम क्रूज़ यानी ईथन हंट और उनकी IMF टीम इस मिशन को रोकने के लिए एक बार फिर जान की बाजी लगाते हैं। इस बार मिशन सिर्फ नामुमकिन नहीं बल्की पूरी मानव सभ्यता के लिए संकट बन जाता है।
स्टार कास्ट और अभिनय की दमदार छाप
फिल्म में टॉम क्रूज़ के साथ हेले एटवेल, मारिएला गारिगा और हन्ना वैडिंघम जैसे कलाकारों ने भी बेहतरीन अभिनय किया है। हर किरदार की अपनी गहराई है और स्क्रीन पर इनका तालमेल दर्शकों को कहानी से जोड़े रखता है। फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स और इमोशनल मोमेंट्स इसे पूरी तरह एंटरटेनिंग बनाते हैं।


