गृहमंत्री नरोत्‍तम से मिलने पहुंचे अक्षय कुमार, फिर दूसरी बार मुलाकात

भोपाल। बालीवुड के मिस्‍टर खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आगामी फिल्‍म सेल्‍फी की शूटिंग के सिलसिले में भोपाल में हैं। यहां उनका प्रदेश के शीर्ष नेताओं से मेल-मुलाकातों का सिलसिला जारी है। शनिवार को उन्‍होंने प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा के निवास पर पहुंचकर उनसे सौजन्‍य भेंट की। दोनों के बीच दो हफ्ते के भीतर यह दूसरी मुलाकात है।

 

 

इससे पहले 05 अप्रैल को नरोत्‍तम मिश्रा होटल नूर-उस-सबाह में जाकर अक्षय कुमार से मिले थे। उस मुलाकात के बाद दोनों के बीच ट्विटर पर दिलचस्‍प संवाद भी चला था। उसी दौरान अक्षय कुमार ने जो प्रतिक्रिया दी थी, उसने भोपालवासियों को लाजवाब कर दिया था। तब अक्षय कुमार ने कहा था कि भोपाल जितना खूबसूरत शहर है, उतने ही अच्छे दिलवाले यहां के लोग हैं। इसके अलावा उन्‍होंने भोपाल के व्‍यंजनों की भी खासतौर पर तारीफ की और कहा कि यहां का भोजन भी कमाल है, जिसने मेरी डाइटिंग के सब प्लान हवा में उड़ चुके हैं।

 

वहीं दो दिन पहले अक्षय कुमार ने सीएम आवास पहुंचकर मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह से भी मुलाकात की थी। यहां मुख्यमंत्री ने अक्षय कुमार को प्रदेश में कला संस्कृति के क्षेत्र में संचालित गतिविधियों और प्रदेश में फिल्म निर्माण की गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए की जा रही पहल से अवगत कराया था। इसके साथ ही अक्षय कुमार को शाल-श्रीफल, चंदेरी सिल्क का प्रसिद्ध गमछा और सांची स्तूप की प्रतिकृति भेंट की थी। इसके बाद दोनों ने साथ मिलकर स्‍मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण भी किया था।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!